छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्टेडियम पहुंचे रायगढ़ कलेक्टर! जुलाई लास्ट तक काम पूरा करने के लिए कलेक्टर ने दिया आदेश..

  • जुलाई अंत तक पूर्ण करें स्टेडियम मरम्मत का कार्य-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
  • जिंदल के सहयोग से किया जा रहा रायगढ़ स्टेडियम का कायाकल्प
  • जिम होगा अपडेट, बैडमिंटन, बॉस्केट बॉल कोर्ट की हो रही मरम्मत
  • रायगढ़ स्टेडियम के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर सिन्हा

रायगढ़, 1 जुलाई 2023/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बोईरदादर स्थित रायगढ़ स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्टेडियम में किए जा रहे मरम्मत कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर सिन्हा ने खिलाडिय़ों एवं जन सामान्य की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य में तेजी लाने एवं सभी कार्यों को 30 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव उपस्थित रहे।  


       

स्टेडियम का निरीक्षण कलेक्टर द्वारा

 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिन्हा  रायगढ़ स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन कोर्ट पहुंचे।  यहां उन्होंने कोर्ट की मरम्मत कार्यों को देखा एवं गैलरी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की जिम के कार्य पूर्ण होने से लोगों को शहर के अंदर ही अत्याधुनिक सुविधाओं वाला जिम मिल पाएगा। उन्होंने जिम के आवश्यक उपकरणों को बदलने के निर्देश दिए। साथ ही जिम हॉल में एसी और अन्य छोटे बड़े कार्यों को करने के निर्देश दिए।

स्टेडियम का निरीक्षण कलेक्टर द्वारा

कलेक्टर सिन्हा ने टॉयलेट निर्माण की जानकारी लेते हुए निर्माणाधीन टॉयलेट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ताइक्वांडो हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ताइक्वांडो हॉल को ताइक्वांडो, टेबल टेनिस के साथ मल्टी पर्पज हॉल की तरह बनाने के निर्देश दिए, ताकि बेहतर उपयोग किया जा सके। उन्होंने फ्लोरिंग कार्य के साथ सीपेज ट्रीटमेंट के कार्य को भी देखा।  
     

स्टेडियम का निरीक्षण कलेक्टर द्वारा

 इसके पश्चात कलेक्टर सिन्हा बास्केट बॉल कोर्ट पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जो कार्य पहली प्राथमिकता में हैं, उन्हे अतिशीघ्र करें, ताकि खिलाडिय़ों को जल्दी सुविधाएं मिल सके। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि स्टेडियम को बेहतर किया जा रहा हैं, इसका मेंटेंस अति आवश्यक है। उन्होंने स्टेडियम की साफ -सफाई एवं रख-रखाव के लिए  निगम को 5 कर्मचारी प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा करने एसडीएम को निर्देश दिए।

स्टेडियम का निरीक्षण कलेक्टर द्वारा

तरण ताल में आकर्षक वॉल पेंटिंग के दिए निर्देश
तारन प्रकाश सिन्हा आज स्टेडियम स्थित तरण ताल पहुंचे। वहां उन्होंने तरणताल में स्थित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए वहां आवश्यक मरम्मत कार्य, साफ.-सफाई, पौधारोपण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीवालों 

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026