छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को बताया.. आचार संहिता में क्या काम करने है और क्या नहीं..?

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2023. भारत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की घोषणा पश्चात आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन के संबंध में विस्तृत  जानकारी प्रदान करने एवं प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। जानिए बैठक की खास बातें

  1. कलेक्टर सिन्हा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने एवं निष्पक्ष रहने के निर्देश दिए।
  2. जिला स्तरीय अधिकारी निर्वाचन कार्यों के अलावा किसी भी प्रकार की योजनाओं से जुड़े समीक्षा नहीं करेंगेे। उन्होंने कहा कि इस दौरान जो कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, वे कार्य जारी रहेंगे एवं उसकी राशि आबंटन होगी।
  3. कलेक्टर श्री सिन्हा ने विभागीय टेंडर प्रक्रिया नहीं करने एवं राजस्व विभाग को भूमि आवंटन तथा विस्थापन के कार्य नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया में रोक तथा स्थानांतरण पश्चात कार्यभार ग्रहण नहीं कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
  4. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यालयों एवं योजनाओं से संबंधित वस्तुओं से राजनैतिक दलों के व्यक्तियों की छाया चित्र हटाने के निर्देश दिए।
  5. उन्होंने कहा कि पोस्टर बैनर के छपाई में मुद्रक का नाम पता के साथ प्रतियों की संख्या उल्लेखित हो सुनिश्चित किया जाए।
  6. मतदान से 48 घंटे पूर्व शराब बिक्री प्रतिबंधित करने के निर्देश आबकारी को दिए।
  7. इस दौरान उन्होंने आरईएस को कहा कि जिन स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया है उन्हें अतिशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें, साथ ही मतदान केंद्रों में आवश्यक जानकारी लेखन का कार्य पूर्ण किया जाए।
  8. कलेक्टर सिन्हा ने निर्वाचन में वाहनों की संख्या की जानकारी लेते हुए, निर्वाचन में ड्यूटी में संलग्न ड्राइवर एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र के लिए निर्देशित किया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, डीएफओ सुश्री स्टायलो मण्डावी, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्री डी.एस.रात्रे, जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026