छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सड़क, पुल-पुलिया, भवन, सिंचाई विभाग की बैठक ली रायगढ़ कलेक्टर ने! निर्माण कार्य में क्वालिटी जरूरी.. देरी नही! सिंचाई विभाग से हुए नाराज

  • निर्माण कार्यों में बेवजह देरी नहीं चलेगी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
  • कलेक्टर ने कहा काम में गुणवत्ता सबसे जरूरी, निर्धारित मापदण्डों का करें पालन
  • सड़क सुरक्षा के लिए लगवायें रिफलेक्टर व सायनेज
  • मैराथन बैठक लेकर कलेक्टर ने जिले में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया, भवनों और सिंचाई विभाग के हर काम की विस्तार से की समीक्षा

रायगढ़। लोक हित के निर्माण कार्यों को लेकर देरी बिल्कुल नही चलेगी। काम में यदि देरी होती है तो जिम्मेदारी तय होगी। सभी निर्माण एजेंसी फील्ड में अपने-अपने काम में प्रगति लाएं, इसकी लगातार समीक्षा होगी। उक्त बातें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में कही।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने पीडब्ल्यूडी, आरईएस, पीएमजीएसवाय, एडीबी, ब्रिज, नेशनल हाईवे और सिंचाई विभाग सहित सभी निर्माण एजेंसी की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों में चल रहे प्रत्येक कार्य के स्वीकृति और पूर्णता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जो कार्य समय-सीमा से बाहर लंबित है उसको लेकर गहरी नाराजगी जताई।

कलेक्टर की बैठक

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को पूर्ण करने की समय-सीमा होती है। उसी के आधार पर कार्य के स्वीकृति आदेश दिए जाते हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि ठेकेदारों से इस समय-सीमा के अंदर काम करवाना सुनिश्चित करें। जो ठेकेदार काम में बिना वजह देरी कर रहे हैं उन पर अनुबंध के अनुसार कार्यवाही करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं चलेगी।

फील्ड पर जाए अधिकारी

कलेक्टर गोयल ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का पूरा खयाल रखा जाए। ईई से लेकर सब इंजीनियर तक सभी लगातार फील्ड का दौरा कर कामों की क्वालिटी मॉनिटर करें, इसमें लापरवाही पर कार्यवाही होगी। यदि अंतर्विभागीय समन्वय में कहीं समस्या आती है तो तत्काल मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएं जिससे उसका निराकरण किया जा सके। इसके कारण काम की गति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बैठक में निर्माण कार्यों के भू-अर्जन से जुड़े मामलों की भी जानकारी ली।

कलेक्टर की बैठक

सिंचाई विभाग पर नाराज

कलेक्टर गोयल ने जिले में चल रहे सड़कों और भवनों के काम की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्कूल, कॉलेज और छात्रावास भवनों के निर्माण में क्वालिटी का पूरा ध्यान रखने के लिए कहा। निर्माणाधीन छात्रावास भवनों में मच्छर वाली जाली अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सिंचाई विभाग के निर्माण कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की। जानकारी अद्यतन नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जतायी और कार्यपालन अभियंता को फील्ड में जाकर सारे कामों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार उन्होंने ब्रिज से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। कलेक्टर गोयल ने कहा कि कामों का समय-सीमा के भीतर पूरा होना जरूरी है, जिससे लोगों को इन निर्माण कार्यों का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले निर्माण कार्य पूरी गति से पूर्ण किए जाए।

कलेक्टर की बैठक

सड़कों पर लगवायें सायनेज व रिफलेक्टर, काम की जानकारी का बोर्ड भी हो प्रदर्शित

कलेक्टर गोयल ने सड़क निर्माण से जुड़ी एजेंसियों से कहा कि सड़कों पर साइनेज तथा रात में दुर्घटना से बचाव के लिए रिफलेक्टर लगवायें। इसी प्रकार उन्होंने सड़क तथा पुल-पुलिया निर्माण के पश्चात उससे जुड़ी जानकारी का बोर्ड वहां लगाने के निर्देश दिए। जिले की सीमाओं पर भी बोर्ड लगवाने के लिए निर्देशित किया।

काम में निर्धारित मापदण्डों व प्रक्रियाओं का हो पालन

कलेक्टर गोयल ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी कार्यों में निर्धारित मापदण्डों व प्रक्रियाओं का पालन किया जाए, जिससे काम की गति व गुणवत्ता बरकरार रहे। उन्होंने सभी कार्यपालन अभियंताओं को इसका गंभीरता से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही न करें, अन्यथा काम प्रभावित होने पर जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026