छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राष्ट्रगान से शुरू होगा रायगढ़ कलेक्ट्रेट में काम-काज! नए कोरोना वायरस के संबंध में सीएमएचओ ने जारी की गाईड लाईन

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अभिनव पहल, आज से हुई शुरुआत

रायगढ़ रायगढ़ कलेक्ट्रेट कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने एक अभिनव पहल की है। अब से कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ में अनुशासन, समय की पाबंदी और अधिकारी-कर्मचारियों के बीच टीम स्पिरिट की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से काम-काज प्रात: 10 बजे राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ होगा। आज 20 दिसंबर से इसकी शुरुआत हुई। कलेक्टर कार्यालय में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गायन के पश्चात अपने कार्यालयों में काम प्रारंभ किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजीव कुमार पांडेय, ज्वाइंट कलेक्टर डी.आर.रात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

नए कोरोना वायरस के संबंध में सीएमएचओ ने जारी की गाईड लाईन

भारत के केरल राज्य में नए कोरोना वायरस (जेएन-1) का फैलाव होने के कारण सीएमएचओ डॉ.आर.एन.मण्डावी ने गाईड लाईन जारी की है। उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड बीमारी नियंत्रण में है अनावश्यक घबराने की आवश्यकता नहीं है, परन्तु सावधानी बरतना आवश्यक है। पूर्व में जारी कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों तथा कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे मास्क लगाना, साबुन से हाथ धोना, सेनेटाईजर का उपयोग करना, सोशल डिस्टेसिंग अपनाये, संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखना इत्यादि नियमों का पालन करें। सर्दी, खांसी, बुखार या स्वांस में तकलीफ  होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल रायगढ़, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में उपस्थित होकर जांच एवं उपचार कराने हेतु आग्रह किया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026