छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में तीन कॉलोनाइजरों ने शासन को सौंपी 3 एकड़ EWS भूमि, अब तक 13 एकड़ जमीन हुई सुरक्षित

रायगढ़। शहर और आसपास के इलाकों में कॉलोनाइजरों द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित भूमि को शासन के पक्ष में सुरक्षित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा की गई जांच के बाद तीन कॉलोनाइजरों ने करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि रजिस्ट्री के माध्यम से शासन के पक्ष में हस्तांतरित कर दी है। इसके साथ ही रायगढ़ अनुभाग में अब तक कुल मिलाकर लगभग 13 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि सुरक्षित की जा चुकी है।

राजस्व विभाग के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के लिए तय भूमि को सुरक्षित रखना और उसका नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करना है।

इन कॉलोनाइजरों ने रजिस्ट्री के जरिए सौंपी जमीन

प्रशासन की जांच और निर्देशों के तहत तीन कॉलोनाइजरों ने विगत माह ईडब्ल्यूएस भूमि की रजिस्ट्री शासन के नाम पर की। इनमें सांई आनंद विहार ने ग्राम जोरापाली के खसरा नंबर 15000 में से 0.341 हेक्टेयर भूमि शासन को सौंपी है।

इसके अलावा हाईटेक बिल्डर एंड डेवलपर्स ने ग्राम बड़े अतरमुड़ा के खसरा नंबर 15002/1 में स्थित 0.483 हेक्टेयर और स्वर्णभूमि बिल्डर्स ने ग्राम पण्डरीपानी के खसरा नंबर 56/1 एवं 56/2 में दर्ज 0.428 हेक्टेयर भूमि शासन के पक्ष में ईडब्ल्यूएस मद में रजिस्ट्री कर हस्तांतरित की है।

17 में से 12 कॉलोनाइजरों की जांच में मिली थी 10 एकड़ से अधिक जमीन

रायगढ़ अनुभाग में कुल 17 कॉलोनाइजर चिन्हित किए गए थे। इनमें से पहले चरण में 12 कॉलोनाइजरों के ईडब्ल्यूएस भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच की गई थी। इस जांच के दौरान पण्डरीपानी, बड़े अतरमुड़ा, पुसौर, छींच और गोपालपुर सहित अन्य गांवों में कुल 10 एकड़ 12 डिसमिल ईडब्ल्यूएस भूमि पाई गई, जिसे राजस्व अधिकारियों ने सुरक्षित कर अपने कब्जे में लिया था।

वहीं शेष 5 कॉलोनाइजरों के अभिलेखों में ईडब्ल्यूएस भूमि की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायगढ़ ने संबंधितों को नोटिस जारी कर भूमि से जुड़े रिकॉर्ड और पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

शेष प्रकरणों में भी जारी रहेगी जांच

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 1 सितंबर 2025 को जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को ईडब्ल्यूएस भूमि से संबंधित अभिलेखों की पड़ताल कर जमीन सुरक्षित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रायगढ़ अनुभाग की रायगढ़ और पुसौर तहसील में अभिलेखों की सघन जांच शुरू की गई थी।

राजस्व विभाग ने बताया कि ईडब्ल्यूएस भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जांच और आवश्यक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। शेष प्रकरणों में भी अभिलेखों का परीक्षण कर नियमानुसार आगे कदम उठाए जा रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

‘महानदी राखड़ कांड’ पार्ट-2: कागजों में नदी दूर, हकीकत में डूबी खदान; अडानी पावर के डंपिंग यार्ड पर पर्यावरण विभाग का जवाब सवालो में..

सारंगढ़ में महानदी के मुहाने स्थित ग्राम घोटला छोटे में अडानी पावर लिमिटेड (बड़े भंडार) के फ्लाई ऐश भराव और अनुमति को लेकर उठे विवाद में नया मोड़..
अक्टूबर 4, 2026

बाकारूमा-लैलूंगा मार्ग पर HPC निर्माण के चलते भारी वाहनों का रूट डायवर्ट, SDM ने जारी किया आदेश

राजपुर बाजार के पास निर्माण कार्य के कारण 4 से 15 अक्टूबर तक वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन
अक्टूबर 4, 2026

‘हाई-टेक’ विज़न, ‘हार्टलेस’ सिस्टम: रायगढ़ में VIP कुर्सियों पर, और ‘भविष्य’ ज़मीन पर! 5 घंटे तड़पे भूखे-प्यासे बच्चे…

5 घंटे भूखे-प्यासे-बैचैन बैठे रहे बच्चे; आखिर.. खाली पेट कोई कैसे समझेगा 'एआई' और 'साइबर सेफ्टी'?
अक्टूबर 3, 2026

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026