छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से जानलेवा हमला: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान पर लोहे के जैक रॉड से हमला करने के आरोपी कमल सारथी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। पुलिस ने उसके घर लौटने की सटीक सूचना मिलने पर घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और वारदात में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड भी बरामद कर लिया है।

रायगढ़ पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे वार्ड क्रमांक 36 राजीव गांधी नगर के पार्षद विजय चौहान जूटमिल स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे। पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड के पास स्थित मटन मार्केट में कुछ युवकों के बीच मारपीट होती देख वे जनप्रतिनिधि के तौर पर विवाद शांत कराने पहुंचे। वहां 26 वर्षीय आरोपी कमल सारथी कुछ लोगों के साथ झगड़ा कर रहा था।

विवाद शांत कराने पर भड़का आरोपी, जैक रॉड से किया वार

पार्षद विजय चौहान ने जब कमल सारथी को झगड़ा करने से मना किया, तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे लोहे के जैक रॉड से पार्षद के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद पार्षद के पिता ने थाना जूटमिल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला कायम किया।

घर लौटने की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जूटमिल थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह की अगुवाई में टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस परिजनों पर नजर रखने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किए हुए थी। जैसे ही आरोपी के घर वापस आने की खबर मिली, पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका अपने जीजा के साथ विवाद चल रहा था और पार्षद द्वारा बीच-बचाव किए जाने पर उसने गुस्से में आकर जैक रॉड से सिर पर वार कर दिया था।

हथियार बरामद, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर

पुलिस ने आरोपी कमल सारथी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का जैक रॉड जब्त कर लिया है। हत्या के प्रयास के इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर डॉक्टरों का आंदोलन: 21 सितंबर से ओपीडी और 23 से इमरजेंसी बंद करने की चेतावनी

वेतन और स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर अड़े डॉक्टरों ने निकाला ब्लैक रिबन मार्च, सरकार को फैसले के लिए दी 4 दिन की मोहलत
सितम्बर 17, 2026

रायगढ़ में 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से कुचलकर हत्या: पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के विवाद में किशोर से छीना था मोबाइल, रामभांठा के पुराने बस डिपो के पास वारदात को दिया गया अंजाम।
सितम्बर 17, 2026

झीरम घाटी हत्याकांड में एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

विशेष अदालत ने घटना के 13 साल बाद सुनाया फैसला, कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा पर अमल के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की पुष्टि होगी जरूरी
सितम्बर 17, 2026

चक्रधर समारोह: 17 सितंबर की शाम सजेगा शास्त्रीय और लोक कला का मंच, बस्तर के ‘बादल’ दल की होगी प्रस्तुति

41वें चक्रधर समारोह में कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम के साथ 40 कलाकारों का बस्तर दल बिखेरेगा लोक संस्कृति के रंग।
सितम्बर 17, 2026

चक्रधर समारोह: 17 सितंबर की शाम सजेगा शास्त्रीय और लोक कला का मंच, बस्तर के ‘बादल’ दल की होगी प्रस्तुति

41वें चक्रधर समारोह में कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम के साथ 40 कलाकारों का बस्तर दल बिखेरेगा लोक संस्कृति के रंग।
सितम्बर 17, 2026

अस्पतालों में मेडिकल सामानों पर लूट की हदें पार: 11 रुपये का आईवी सेट 325 रुपये में.. 29 का माल 310 MRP..?

महाराष्ट्र एफडीए के गोपनीय सर्वे में खरीद दर और एमआरपी के बीच भारी अंतर सामने आया, केंद्र और एनपीपीए से सख्त गाइडलाइन बनाने की मांग।
सितम्बर 16, 2026

रायगढ़ में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान: 5 लाख दीपों से जगमगाएगा जिला

'आशीर्वाद का दिया उत्सव' के साथ होगी शुरुआत, सिंदूर पार्क के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
सितम्बर 16, 2026

चक्रधर समारोह में माधवरस बैंड की भक्ति संगीत प्रस्तुति, पारंपरिक भजनों और रॉक संगीत के फ्यूजन पर झूमे दर्शक

समारोह के दूसरे दिन विदेशी कलाकारों से सजे माधवरस बैंड ने महामंत्र और भजनों के साथ दी प्रस्तुति, देर रात तक जुड़े रहे श्रोता।
सितम्बर 16, 2026