छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ क्राइम डायरी: दिल्ली के मैकेनिक ने ‘मास्टरमाइंड’ बनकर खरसिया से उड़ाई कार, तो ‘जानकी होटल’ के काउंटर से पकड़ाया शराब का जखीरा

रायगढ़। जिले में अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का ‘एक्शन मोड’ लगातार जारी है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने दो अलग-अलग और बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया। एक तरफ जहां खरसिया पुलिस ने ‘इंटर-स्टेट’ ऑपरेशन चलाते हुए कार चोरी करने वाले दिल्ली के एक शातिर मैकेनिक को धर दबोचा, वहीं दूसरी तरफ शहर के बीचों-बीच रामलीला मैदान स्थित ‘जानकी होटल’ में साइबर और कोतवाली पुलिस ने रेड मारकर खुलेआम शराब बेचते होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ही मामलों ने साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे दूसरे राज्य का हो या शहर के बीच बैठा सफेदपोश, पुलिस के रडार से बचना अब नामुमकिन है।

​बुलेट हाइलाइट्स

  • ​कार चोरी का दिल्ली कनेक्शन: खरसिया से चोरी हुई 6 लाख की वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, 3 दिन के ऑपरेशन में आरोपी मैकेनिक गिरफ्तार
  • ​यूं रची थी साजिश: रिपेयरिंग के दौरान मैकेनिक ने बनाई थी डुप्लीकेट चाबी, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी पूरी तैयारी
  • ​‘ऑपरेशन आघात’ की स्ट्राइक: रामलीला मैदान के ‘जानकी होटल’ में साइबर और कोतवाली पुलिस की बड़ी संयुक्त रेड
  • ​होटल में चल रहा था बार: होटल मैनेजर काउंटर से खुलेआम बेच रहा था शराब, भारी मात्रा में बीयर और अंग्रेजी शराब जब्त
  • ​SSP का कड़ा संदेश: संपत्ति संबंधी अपराध हो या नशे का अवैध कारोबार, जिले में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

​मामला 1: रिपेयरिंग के बहाने डुप्लीकेट चाबी का खेल, दिल्ली से आया ‘कार चोर’

पहला मामला खरसिया का है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 6 मई 2026 को संदीप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के सामने से उनकी वेन्यू कार (CG 04 MT 7666) चोरी हो गई है। खरसिया पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और एक स्थानीय होटल के रजिस्टर को खंगाला, तो सुई मोहम्मद आमिर की तरफ घूमी, जिसका मोबाइल लोकेशन दिल्ली दिखा रहा था।

​क्या था पूरा खेल?

जांच में पता चला कि प्रार्थी के जीजा विजय ने नवंबर 2025 में इस कार को दिल्ली के एक गैरेज में रिपेयर कराया था। वहीं पर पेशे से मैकेनिक मोहम्मद आमिर (39 वर्ष, निवासी शाहदरा, दिल्ली) ने शातिराना तरीके से कार की डुप्लीकेट चाबी बना ली और जीपीएस (GPS) को ट्रैक करना शुरू कर दिया। योजना के तहत वह दिल्ली से खरसिया आया और डुप्लीकेट चाबी से कार उड़ा ले गया।

​एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को एमसीडी पार्किंग इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कार का नंबर बदलकर उसे डेंट-पेंट कर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर BNS की चोरी और धोखाधड़ी की धाराओं में जेल भेज दिया है।

मामला 2: ‘जानकी होटल’ के काउंटर से छलक रहे थे जाम, मैनेजर गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई शहर के बीचों-बीच हुई। एसएसपी के “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि रामलीला मैदान स्थित ‘जानकी होटल’ में अवैध रूप से शराब का कारोबार चल रहा है। सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने जब होटल में औचक दबिश (Raid) दी, तो मुखबिर की सूचना एकदम सटीक निकली।

​होटल का मैनेजर सुरेन्द्र पटेल (37 वर्ष, मूल निवासी कटनी, म.प्र.) बाकायदा काउंटर के पीछे थैलों में भरकर शराब और बीयर बेच रहा था। पुलिस ने मौके से सीम्बा, हंटर, ग्रेंड फादर जैसी 19 नग बीयर और ब्लेंडर प्राइड, सिग्नेचर, मैजिक मोमेंट सहित कई महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें (कुल 13.100 बल्क लीटर) जब्त कीं। पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026