छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भारी मुनाफे का झांसा देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी: रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

रायगढ़। यूनिटी मेटा टोकन और बीड क्वाइन जैसे डिजिटल टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 11 लाख 60 हजार रुपये ठगने के मामले में साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को कम समय में अधिक लाभ का झांसा देकर उसकी जमा पूंजी हड़प ली थी। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

साइबर थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम डिपाटपुर (ओडिशा) निवासी और वर्तमान में चक्रधरनगर के कसेर पारा में रह रहे 26 वर्षीय विक्रम परिडा ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। विक्रम वर्ष 2024 से रायगढ़ में रह रहे हैं, जहां उनकी पहचान फास्ट फूड दुकान में काम करने वाले गजुला मोहन से हुई। गजुला मोहन ने स्वयं डिजिटल टोकन से लाभ कमाने का दावा करते हुए विक्रम को भी अधिक मुनाफे का लालच दिया।

गजुला मोहन

खेत बेचकर निवेश की थी रकम, न मुनाफा मिला और न मूलधन

अधिक मुनाफे के झांसे में आकर विक्रम परिडा ने अपना खेत बेच दिया और 25 जुलाई 2024 से 3 सितंबर 2024 के बीच कुल 11 लाख 60 हजार रुपये का निवेश कर दिया। यह रकम चंदन दास के जरिए बीड क्वाइन से जुड़े काम करने वाले भावेष पटेल के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी। तय समय बीतने के बाद भी जब पीड़ित को न कोई लाभ मिला और न ही मूल राशि वापस हुई, तो उसने पैसे लौटाने की मांग की। रकम वापस न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

चंदन दास

शिकायत के आधार पर थाना साइबर, रायगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर पुलिस ने संबंधित बैंक खातों के स्टेटमेंट खंगाले, जिससे रकम के लेन-देन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिए।

भावेश पटेल

ओडिशा और मुंबई तक जुड़े हैं तार, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी गजुला मोहन के खिलाफ वर्ष 2025 में भी चक्रधरनगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। उस प्रकरण में वह अदालत से स्टे लेने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस अब उस पुराने मामले के तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही गजुला मोहन के संपर्कों के ओडिशा और मुंबई तक फैले होने तथा ठगी की रकम आगे भेजे जाने की जानकारी भी मिली है, जिसकी विस्तृत विवेचना की जा रही है।

मामले में पुलिस ने गजुला मोहन, चंदन दास और भावेष पटेल को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे डिजिटल करेंसी, क्रिप्टो टोकन या किसी भी ऑनलाइन निवेश स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधानिकता और प्रमाणिकता अवश्य जांच लें। कम समय में असाधारण मुनाफे के दावों पर भरोसा न करें और किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में विकास कार्यों का निरीक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तय समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, ऑक्सीजोन और तालाबों के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया; कार्यों में तेजी लाने पर जोर
अक्टूबर 19, 2026

रायगढ़ में नवरात्रि और दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: शहर को 5 सेक्टर में बाटा, अतिरिक्त बल भी तैनात

दो एडिशनल एसपी और छह डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
अक्टूबर 19, 2026

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026