छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ क्राइम रिपोर्ट: तमनार, घरघोड़ा और जूटमिल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्कर, 5 जुआरी और 16 मुकदमों का बदमाश गिरफ्तार

RIG24, रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने आज मीडिया को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने जिलेभर में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग अभियानों के तहत महुआ शराब तस्कर, जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों और दूध विक्रेता की बाइक चुराने वाले निगरानी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

1. ऑपरेशन आघात: तमनार में 50 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा गया
तमनार पुलिस ने ग्राम बागबाड़ी में दबिश देकर आरोपी अरविंद परजा (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाड़ी में छिपाकर रखी गई 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 10,000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

2. ऑपरेशन अंकुश: चिमटापाली के जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 5 गिरफ्तार
घरघोड़ा पुलिस ने बीती रात चिमटापाली जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर अचानक घेराबंदी कर 5 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने मौके से 12,800 रुपये नगद और ताश-पत्ती जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में अश्वनी राठिया, मिलन दास महंत, महात्मा उरांव, सकीर्तन राठिया और राम प्रसाद पैंकरा शामिल हैं।

3. जूटमिल: दूध विक्रेता की चोरी बाइक बरामद, 16 मुकदमों का आदतन बदमाश पकड़ाया
जूटमिल पुलिस ने 30 जुलाई को झोपड़ीपारा से चोरी हुई दूध विक्रेता अर्जुन मौर्य की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने कबीर चौक के निगरानी बदमाश दीपक बरेठ (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर लूट, चोरी, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट जैसे 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने चोरी के समय बाइक पर रखे दूध के डिब्बों को केलो नदी में बहा दिया था।

एसएसपी शशि मोहन सिंह की अपराधियों को चेतावनी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026