छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ : उधारी डीजल के रूपये मांगना युवक को पड़ा भारी, हत्या के प्रयास में एक आरोपी गिरफ्तार।

रायगढ़ : घरघोड़ा के ग्राम छोटे गुमड़ा के एक युवक को पेट्रोल पम्प से उधारी में दिये गये डीजल की रकम मांगना इस समय भारी पड़ गया, जब उधारी रकम को लेकर दो युवक उसके साथ मारपीट किए । घायल युवक पेट्रोल पम्प का सेल्समेन है, उधारी डीजल लिये युवक ने अपने दोस्त के साथ सेल्समेन पर लोहे के रॉड, डंडा से सिर, चेहरे, पीठ पर मारकर गंभीर चोट पहुंचाये।

मामले में घरघोड़ा पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर आहत के मेडिकल रिपोर्ट का पुनः क्यूरी कराया गया और क्यूरी रिपोर्ट के आधार पर मारपीट के अपराध में आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास की धारा (307 आईपीसी) विस्तारित कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम छोटे गुमडा, घरघोड़ा में रहने वाला रंजीत कुर्रे पिता सागर कुर्रे उम्र 24 साल हरि पेट्रोल पंप घरघोडा में पेट्रोल/डीजल सेल्समेन का कार्य करता है । मारपीट की घटना के करीब 15 दिन पहले रंजीत गांव के धजाराम कुर्रे को पेट्रोल पम्प से 12 लीटर डीजल उधारी में दिया था , जिसका रूपये मांगने पर आज दुंगा, कल दुंगा कहकर धजाराम टाल रहा था।

जानकारी अनुसार दिनांक 20.12.2022 को गांव बस्ती में रंजीत फिर डीजल उधारी में दिये रकम 1,156 रूपये मांगने लगा तो धजाराम कुर्रे और उसका साथी जयेन्द्र कुमार कुर्रे ने रंजीत को गाली गलौज कर लोहे के राड, डण्डा से मारपीट किये है। घटना के समय रंजीत के पिता आकर बीच बचाव किया । दिनांक 21.12.22 को रंजीत थाना घरघोडा रिपोर्ट दर्ज कराने पर आहत रंजीत का मेडिकल मुलाहिजा कराकर अप.क्र. 519/2022 धारा 294, 506,323,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

बताया जा रहा है कि मामले में आहत, गवाहों का बयान लेकर आहत का बेड हेड टिकट, एक्स-रे, सिटी स्कैन रिपोर्ट आदि जप्त किये गये । इंवेस्टिगेशन के दौरान आहत के चोट गंभीर प्रवृति का प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर अनुसंधानकर्ता द्वारा आहत के मेडिकल रिपोर्ट का पुन: क्यूरी कराया गया, रिपोर्ट पर आहत को आयी चोट प्राण घातक होना पाये जाने पर मामले में धारा 307 आईपीसी विस्तारित कर आरोपियों की पतासाजी किया गया।

जिस पर आरोपी जयेंद्र कुर्रे पिता स्वर्गीय हेतराम कुर्रे उम्र 25 साल निवासी बड़े गुमड़ा थाना घरघोड़ा पुलिस के हाथ आया । आरोपी पूछताछ में अपने साथी धजाराम के साथ मारपीट करना स्वीकार किया है, आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपी जयेंद्र कुर्रे को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026