छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे के दूसरे चरण का अधिकारियों ने लिया जायजा: खेतों में पहुंच रहा प्रशासनिक अमला

रायगढ़। जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के दूसरे चरण का कार्य शुरू हो चुका है। सर्वे प्रक्रिया में सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी मैदानी स्तर पर पहुंचकर निगरानी कर रहे हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार लैलूंगा और धरमजयगढ़ तहसील के विभिन्न गांवों में सर्वे कार्यों का जायजा लिया गया और मौके पर मौजूद सर्वेयरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

लैलूंगा और धरमजयगढ़ के गांवों में अधिकारियों का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान लैलूंगा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राकेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम कुंजारा, खैरबहल और कोड़केल में सर्वे कार्य की जांच की गई। वहीं, धरमजयगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रवेश पैकरा ने तहसील के ग्राम मिरीगुड़ा और उदउदा में पहुंचकर व्यवस्था देखी।

अधिकारियों ने सर्वेयरों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए खेतों में बोई गई फसलों की वास्तविक स्थिति के आधार पर ही प्रविष्टि दर्ज करें। डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत धान सहित अन्य फसलों का खेतों में भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही धान के खसरों का पॉलीगॉन तैयार कर फसल और रकबे से संबंधित डेटा ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है, ताकि जानकारी व्यवस्थित रहे।

मुनादी कराकर दी जा रही सूचना, प्रशासन ने की सहयोग की अपील

किसानों को सर्वे की पूर्व जानकारी देने के लिए गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। मुनादी के बाद सर्वे दल खेतों में पहुंचकर फसलों का मिलान कर रहा है और जानकारी को डिजिटल प्रणाली में दर्ज कर रहा है।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि सर्वे दल के आने पर वे खेतों में उपस्थित रहें और बोई गई फसल व रकबे से जुड़ी सही जानकारी साझा करें, ताकि सर्वे कार्य को पूरी सटीकता के साथ पूरा किया जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में मारपीट को लूटपाट बताकर दर्ज कराई थी झूठी रिपोर्ट: एसपी बोले, झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर लगाया था नकदी और सोने की चेन छीनने का आरोप, शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र देकर कबूला सच
अक्टूबर 14, 2026

रायगढ़ में बंगुरसिया मेन रोड पर साइन बोर्ड से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, जारी किया नंबर

चक्रधरनगर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का किया मुआयना, शव मर्च्युरी में रखवाकर परिजनों की तलाश के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 14, 2026

धान खरीदी से पहले रायगढ़ प्रशासन का सख्त एक्शन: 4 कर्मचारी बर्खास्त, 3 निलंबित और 12 का तबादला

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में पारदर्शी धान उपार्जन की तैयारी के बीच पिछले साल की शिकायतों पर गिरी गाज
अक्टूबर 14, 2026

जनगणना 2027: नागरिक 10 से 24 जनवरी तक मोबाइल एप से कर सकेंगे स्व-गणना: 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

रायगढ़ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल एप संचालन तथा डिजिटल डेटा प्रविष्टि के तकनीकी निर्देश दिए गए।
अक्टूबर 14, 2026

रायगढ़ में समर्थन मूल्य पर होगी दलहन और तिलहन फसलों की खरीदी: 31 अक्टूबर तक पंजीयन कराना अनिवार्य

पीएम-आशा योजना के तहत अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली और सोयाबीन की खरीदी के लिए जिले की 17 सहकारी समितियां अधिसूचित
अक्टूबर 14, 2026

सड़क और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक: ट्रैफिक सुधार और त्यौहारों के दौरान पंडालों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

कलेक्टर और एसएसपी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, इंडस्ट्रियल सेफ्टी हैंडबुक तैयार करने और त्योहारों पर सुरक्षा पुख्ता करने के दिए निर्देश
अक्टूबर 14, 2026

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकले युवक के साथ केलो डेम के पास लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

मारपीट कर आईफोन, मोटोरोला मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, तीसरे फरार साथी की तलाश जारी
अक्टूबर 14, 2026

बंगुरसिया साइन बोर्ड से लटकी मिली लाश: हत्या या आत्महत्या..? जांच में जुटी पुलिस

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में 40 से 45 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटीं।
अक्टूबर 14, 2026

10 माह के मासूम को 1.80 लाख में बेचा: पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बरामद कर मां समेत पांच को पकड़ा

कुनकुरी क्षेत्र में महिला पर बिचौलिए के माध्यम से बच्चा बेचने का आरोप, विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल पहुंचकर बच्चे को सकुशल बचाया
अक्टूबर 14, 2026