छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ रोलबाल टीम में रायगढ़ का दबदबा! शहर के 9 बालक व 4 बालिका खिलाडियो का चयन!

रायगढ़ : सचिव एवम् कोच मो.आबिद साबरी ने बताया कि 16 वीं राष्ट्रीय रोलबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु वर्ग जो देहरादून 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित है। रायगढ़ रोलबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित समर कैंप जो 15 मार्च से 15 अप्रैल 2024 तक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बड़े रामपुर में लगाया गया था। उसमें से चयनित 09 बालक और 04 बालिकाओं का चयन 16वीं राष्ट्रीय रोलबाल क्रीडा प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए हुआ है।

छत्तीसगढ़ रोलबॉल टीम में बालक वर्ग में राघव बेरीवाल, कपीश अग्रवाल, शिवांश अग्रवाल, सुयेश यादव, खिलेश्वर यादव, सूर्यांश पांडे, हरिओम गुप्ता, कुशाग्र पटेल और अकुल मोदी का चयन हुआ है। बालिकाओं में छत्तीसगढ़ टीम में लोकांक्षा पटेल, अनुष्का गुप्ता, यशस्वी पांडे और अन्वेशा शर्मा का चयन हुआ है।

चयनित खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ टीम रायगढ़ से 23 अप्रैल को उत्कल एक्सप्रेस से रायगढ़ से हरिद्वार के लिए रवाना होगी । कोच के रूप में छत्तीसगढ़ टीम में बालक टीम में राजा रेशम पटेल और बालिका टीम में कोच के रूप में सत्या द्विवेदी टीम के साथ होगी।

रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी ने खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ टीम का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी। साथ ही विनोद अग्रवाल जी ने खिलाड़ियों को जीतकर घर वापस लौटे के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य  विक्रम अग्रवाल , खगेश पटेल, सदस्य राजा रेशम पटेल, सत्या द्विवेदी , सुश्री सीमा साह, सुश्री तुलसी पटेल मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026