छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मेडिकल जानकारी हो मिल जाएगा रायगढ़ में मर्डर का लाइसेंस: एक डॉक्टर के चक्कर में भोला यादव ने गंवाई अपनी जान..? जानिये पूरा मामला..

रायगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनिया नगर मोहल्ले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक  डॉक्टर ने मरीज भोला यादव को ऐसी सुई लगाई कि, एक घंटे में ही उसकी अकाल मृत्यु हो गई! इस मामले की थोड़ी सी पड़ताल करने पर पता चला कि यह क्लीनिक और डॉक्टर दोनों ही संदिग्ध है। ना क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन है, ना डॉक्टर साहब का! फिर भी यह कम से कम सात आठ सालों से तो लगातार चल रहा है। इसके पहले भी यहां एक बच्ची की मौत हो चुकी है! आज की पूरी घटना को देखकर ऐसा लगा कि जैसे किसी को मर्डर का लाइसेंस मिल रखा हो!

जानिए क्या है पूरा मामला

शहर के कोतरा रोड सोनिया नगर पटाखा गोदाम के सामने “नेचरो क्लीनिक” हैं। यहां एक व्यक्ति बैठता है, जो अपने आप को डॉक्टर बताता है, जिसका नाम भुनेश्वर साहू है। वह मोहल्ले के लोगों का इलाज करता है, बगल में उसने दवाई की दुकान खोल कर रखी है, जहां उसकी लिखी दवाइयां मिलती हैं, सुई से लेकर  बॉटल तक! मोटा मोटी, छोटा-मोटा हॉस्पिटल है। ऐसा हमें उसी डॉक्टर ने बताया है, टेलीफोन पर!

क्लीनिक के पास ना कोई डॉक्टर का नाम है.. ना ही कोई रजिस्ट्रेशन नंबर है और ना ही किसी भी डिग्री का जिक्र है। लेकिन यहां पर हर रोज कम से कम 40 से 50 मरीज का इलाज होता है। नीचे क्लीनिक  की तस्वीर है, जिसे आप zoom कर के इस बात की पुष्टि कर सकते हैं।

“आज दोपहर करीब 1:00 बजे सोनिया नगर निवासी भोला यादव, उम्र करीब 45 वर्ष, सर्दी बुखार से पीड़ित था। इलाज कराने कथित डॉक्टर भुनेश्वर साहू के पास गया। डॉक्टर ने सुई लगाई … और 1 घंटे बाद भोला यादव नहीं रहे!”

कैसे मिला मर्डर का लाइसेंस..??

मोहल्ले वालों ने हंगामा किया। यह मोहल्ला आमदनी से थोड़े कमजोर लोगों का है। मृतक भी अति गरीब परिवार से था। कुछ दिन बाद उसके बच्चे की शादी होने वाली थी। तो डॉक्टर साहब ने उनको चार लाख में मैनेज कर लिया। एक लाख कैश दिया, कुछ चेक में दिया और बाकी 9 दिन बाद देने का वादा किया। बदले में कमिटमेंट ली गई कि मरीज का पोस्टमार्टम नहीं होना चाहिए, वरना बचा हुआ अमाउंट नहीं मिलेगा!

मोटा मोटी कुल मिलाकर मामला मैनेज कर दिया गया। गरीब परिवार को यह समझाया कि जाने वाला तो चला गया, बच्चे की शादी ही हो जाए, ले लो पैसा! मगर इन डायरेक्टली देखा जाए तो डॉक्टर साहब को अगली बार फिर किसी और का मर्डर करने का लाइसेंस मिल गया! 

इसके पहले भी एक बच्ची का हुआ था यही हश्र

इस मामले में मोहल्ले वालों से बातचीत की गई तो, एक और जानकारी सामने आई! कुछ 4 साल पहले ऐसे ही बच्ची को डॉक्टर साहब ने सुई लगाई थी और उसकी मौत हो गई! आज जैसा ही एक हादसा, जिसमें वही कथित डॉक्टर, वही क्लीनिक, और वही सुई और फिर वैसे ही एक और मौत और वही मैनेजमेंट.. और मिल गया अगली बार, फिर से मौत का लाइसेंस!

“रही बात जिम्मेदारों कि तो उनसे उम्मीद ही कौन करता है..??? डरिए कि आप रायगढ़ में है.. अगली बार पहुंच मत जाना… ऐसे ही किसी डॉक साहब के पास.. वरना 5 रूपये की माला आपकी तस्वीर में चढ़ जाएगी.. और हां, यहां किसी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा…!

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026