छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Raigarh Election: खरसिया से उमेश, महेश.. धर्मजयगढ़ से लालजीत और लैलूंगा से सुनीति ने जमा किया नामांकन! जोगी कांग्रेस, जोहर छत्तीसगढ, जीजीपी ने खरीदा फॉर्म.. रायगढ़ से कोई नहीं..


रायगढ़। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत आज 26 अक्टूबर को जिले की चार विधान सभाओं के लिए कुल 4 नामांकन पत्र जमा किए गए है। वहीं 6 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भी लिए गए।

सुनीति राठिया नामांकन जमा करते हुए

    आज जिन 4 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए है। इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से श्रीमती सुनीति राठिया (भारतीय जनता पार्टी), विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से श्री महेश राम साहू (भारतीय जनता पार्टी) एवं श्री उमेश पटेल (इंडियन नेशनल कांग्रेस) तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से श्री लालजीत सिंह राठिया (इंडियन नेशनल कांग्रेस) द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए। रायगढ़ विधानसभा से किसी के द्वारा नामांकन जमा नहीं किया गया।

    लालजीत सिंह राठिया नामांकन जमा करते हुए

    आज जिन 6 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से एक अभ्यर्थी मनीषा प्रधान (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे) ने नामांकन फार्म लिया। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ से एक अभ्यर्थी श्री सुनील मिंज (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) ने नामांकन फार्म खरीदा।

    महेश साहू नामांकन जमा करते हुए

    विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से 2 अभ्यर्थी श्री गोवर्धन राठिया (निर्दलीय) एवं श्री कीर्ति कुमार राठिया (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) ने नाम निर्देशन पत्र लिया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से 2 अभ्यर्थियों श्री अनुप कुमार बरवा (बहुजन मुक्ति पार्टी)एवं श्री जोगेन्द्र एक्का (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे) ने नामांकन फार्म लिया। इस प्रकार 21 अक्टूबर से अब तक कुल 41 नाम निर्देशन पत्र लिए गए हैं और 5 नामांकन पत्र जमा किया गया है।

    ख़बर शेयर करें:

    Related News

    SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

    चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
    अक्टूबर 2, 2026

    नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

    बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
    अक्टूबर 2, 2026

    पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

    चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
    अक्टूबर 1, 2026

    फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

    फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
    अक्टूबर 1, 2026

    आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

    2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
    अक्टूबर 1, 2026

    17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

    महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
    अक्टूबर 1, 2026

    उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

    उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
    अक्टूबर 1, 2026

    दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

    प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
    सितम्बर 30, 2026