छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घंटों चला उपचार, फिर भी नहीं बच सकी जान: मालगाड़ी की चपेट में आकर मादा हाथी की दर्दनाक मौत, इलाके में हाथियों का दल मौजूद

रायगढ़। कोयला और माल परिवहन के लिए बिछाई गई रेलवे लाइनें किस तरह वन्यजीवों के लिए ‘मौत का ट्रैक’ बन रही हैं, इसका एक बेहद दर्दनाक मामला रायगढ़ से सामने आया है। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार (चारगांव) गांव के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक जंगली मादा हाथी की मौत हो गई है। उसकी उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। बिलासपुर से आई एक्सपर्ट टीम ने घंटों तक घायल हाथी का उपचार किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

मालगाड़ी की चपेट में आई मादा हाथी

रात 8-9 बजे ट्रैक पार कर रहा था हाथियों का दल

घटना सोमवार रात करीब 8 से 9 बजे की बीच की है। जानकारी के अनुसार, चारमार क्षेत्र में 6 से 10 हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार करके जंगल की तरफ जा रहा था। उसी दौरान वहां से एक मालगाड़ी गुजरी। मालगाड़ी के ड्राइवर ने हाथियों को देखकर लगातार हॉर्न भी बजाया। 5 हाथी तो ट्रैक पार कर गए, लेकिन एक हाथी ट्रेन की सीधी चपेट में आ गया। ट्रेन की जोरदार टक्कर से हाथी के पिछले हिस्से और पैरों में गंभीर चोटें आईं और वह वहीं ट्रैक के पास घायल होकर गिर पड़ा।

​एक्सपर्ट टीम ने किया घंटों इलाज, फिर भी हारी जिंदगी

रात 10:00 बजे के करीब लोगों ने देखा

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। घायल हाथी की हालत को देखते हुए बिलासपुर के सीसीएफ (CCF) मनोज पांडे के निर्देश पर कानन पेंडारी जू के मशहूर वन्यजीव चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन को तत्काल रायगढ़ रवाना किया गया।

डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी का उपचार शुरू किया। लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी और अंदरूनी चोटें इतनी ज्यादा थीं कि तमाम कोशिशों के बावजूद भयानक दर्द से तड़पते हुए मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उस मादा हाथी ने दम तोड़ दिया।

आज सुबह 9:00 बजे दर्द से तड़पते हुए उस मादा हथिनी ने दम तोड़ दिया

इलाके में हाथियों का दल मौजूद, गांव वालों के लिए अलर्ट

इस हादसे के बाद सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि दुर्घटना का शिकार हुए हाथी के साथ मौजूद बाकी हाथियों का दल अब भी घटनास्थल के ही आस-पास मौजूद है। अपने साथी के घायल होने और मौत के कारण हाथियों का यह झुंड काफी संवेदनशील और आक्रामक हो सकता है।

​इसे देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे कौतूहलवश घटना स्थल के पास भीड़ जमा न करें और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मुस्तैद है और हाथियों के झुंड की लगातार निगरानी की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026