छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का उत्पात: 16 किसानों की फसलें रौंदीं

रायगढ़। जिले के रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्रों में हाथियों के दल ने खेतों में पहुंचकर 16 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के दल रात के समय जंगलों से निकलकर खेतों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे धान की फसलों को क्षति पहुंच रही है। घटना के बाद वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।

कई गांवों में धान की फसलों को पहुंचा नुकसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज अंतर्गत सामारूमा गांव में हाथियों ने पांच किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं घरघोड़ा रेंज के ग्राम कमतरा में एक किसान की धान की फसल बर्बाद हो गई।

धरमजयगढ़ वन मंडल के नलकालो क्षेत्र में कुसुम और श्रवण कुमार की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही प्रेमनगर और मेढरमार क्षेत्र में विजय राय, चैतराम, रत्तूलाल और दिलीप की धान की फसल को हाथियों के दल ने रौंद दिया। लैलूंगा और गमेकेला क्षेत्र में भी प्रशांत भगत, खेमचंद, मूसतराम और लालोनी शर्मा की धान की फसल प्रभावित हुई है।

क्षेत्र में 130 हाथी मौजूद, विभाग ने जारी किया अलर्ट

हाथियों की आमद को देखते हुए वन विभाग द्वारा प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और शाम तथा रात के समय हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह बचें। वर्तमान में हाथियों की गतिविधियों पर हाथी मित्र दल और ट्रेकर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

वन विभाग के अनुसार, रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्रों में इस समय कुल मिलाकर करीब 130 हाथी विचरण कर रहे हैं। इस कुनबे में 39 नर, 62 मादा और 29 शावक शामिल हैं। विभाग द्वारा हाथियों के दलों के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026

तमनार सीईओ को कारण बताओ नोटिस: कलेक्टर बोले, डीएमएफ निर्माण कार्यों की लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही!

कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा बैठक में हर हफ्ते प्रगति की निगरानी के दिए निर्देश, काम में रुचि न लेने पर तमनार जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी
सितम्बर 30, 2026

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ आपस में भिड़े: थाने तक पहुंच गई बात! SDM को करना पड़ा इंटरफेयर

मरीज को रेफर करने के दौरान शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं की एफआईआर
सितम्बर 30, 2026

आयुष्मान कार्ड और बीजू स्वास्थ्य योजना से फर्जी इलाज की शिकायत: छत्तीसगढ़ के 100 से अधिक अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग के छापे

रायपुर समेत कई जिलों के सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचीं जांच टीमें, ओडिशा की बीजू स्वास्थ्य योजना में भी फर्जीवाड़े की जांच शुरू
सितम्बर 30, 2026

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव : फर्जी वोटिंग और With IYC ऐप में गड़बड़ी के आरोप, 8 रुपये में OTP से फर्जी ID बनाने का दावा

ऑनलाइन मतदान खत्म होने के बाद प्रत्याशियों ने उठाए सवाल, 14.5 लाख से अधिक वोट दर्ज होने के बाद स्क्रूटनी पर टिकी नजरें
सितम्बर 30, 2026

छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन: घर बैठे और CSC सेंटर से कर सकेंगे आवेदन

राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने नया पोर्टल किया शुरू, अब प्रकरण की प्रगति और रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे नागरिक
सितम्बर 30, 2026

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

फॉर्च्यून मैदा और जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच असुरक्षित घोषित, बिक्री व वितरण पर तत्काल रोक

प्रयोगशाला जांच में कीटनाशक के अंश तय मानक से अधिक मिलने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के दिए निर्देश।
सितम्बर 30, 2026