छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चायपत्ती का रंग, स्प्रिट का नशा और ‘ब्लैक डॉग’ का लेबल… : ग्राम धनागर में पकड़ा गया ‘मौत की शराब’ का मिनी कारखाना!

रायगढ़/कोतरारोड़ (क्राइम डेस्क)। अगर आप भी ब्रांडेड समझकर ‘ब्लैक डॉग’, ‘रॉयल स्टैग’ या ‘गोवा’ शराब गटक रहे हैं, तो जरा सावधान हो जाइए! हो सकता है आप ब्रांडेड शराब के नाम पर चायपत्ती और स्प्रिट का जानलेवा ‘केमिकल’ पी रहे हों।

रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कोतरारोड़ इलाके के ग्राम धनागर में एक ऐसे ‘मिनी-कारखाने’ का भंडाफोड़ किया है, जो कोरोना काल से लेकर आज तक ‘मौत की शराब’ पैक करके बेच रहा था।

कैसे खुला इस गोरखधंधे का राज? (The Sting Operation)

पुलिस को खबर लगी थी कि धनागर का रहने वाला दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू असली शराब के नाम पर ‘केमिकल’ का जहर बांट रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस और आबकारी विभाग ने एक तगड़ा प्लान बनाया।

​पुलिस ने एक ‘फर्जी ग्राहक’ (प्वाइंटर) बनाकर पप्पू के पास शराब खरीदने भेजा। प्वाइंटर ने दो पौव्वा ‘गोवा’ खरीदी। जब आबकारी अफसरों ने उस पौव्वे को सूंघा और उसका होलोग्राम चेक किया, तो पता चला कि यह ‘गोवा’ नहीं, बल्कि ‘जहर’ है!

गाय के कोठे में छिपा था ‘ब्रांडेड’ जहर

सबूत मिलते ही पुलिस ने सीधे पप्पू के घर धावा बोल दिया। पुलिस को देखते ही एक शख्स (पप्पू का बड़ा भाई सुभाष) मौके से फरार हो गया, लेकिन पप्पू धरा गया। जब पुलिस ने घर के पीछे गाय रखने वाले कोठे (तबेले) की तलाशी ली, तो उनकी आंखें फटी रह गईं।

वहां कोई गाय नहीं, बल्कि ब्लैक डॉग, आईबी, रॉयल स्टैग, रिजर्व क्वार्टर और किंगफिशर जैसे महंगे ब्रांड्स की ‘नकली शराब’ का जखीरा पड़ा था।

क्या था नकली शराब बनाने का ‘खौफनाक फॉर्मूला’?

पूछताछ में पप्पू ने जो खुलासा किया, वह किसी भी शराब पीने वाले को खौफ में डाल देगा। यह गिरोह (पप्पू, उसका भाई सुभाष और साथी विनय सिंह) अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ से सस्ती शराब लाते थे। फिर उसमें:

  1. ​नशा बढ़ाने के लिए स्प्रिट (केमिकल) मिलाते थे।
  2. ​रंग चढ़ाने के लिए ‘रेड लेबल चायपत्ती’ का पानी मिलाते थे।
  3. ​कबाड़ से उठाई गई पुरानी बोतलों को धोकर उसमें यह मिक्सचर भरते थे और ऊपर से ‘डुप्लीकेट’ होलोग्राम व ढक्कन लगा देते थे।

​यह ‘जहरीला कॉकटेल’ कोचियों के जरिए असली शराब के साथ बाजार में खपाया जा रहा था। सोचिए, कोरोना काल (2020) से यह धंधा चल रहा था… न जाने कितने लोग इस नकली शराब का शिकार हुए होंगे!

2.16 लाख का माल जब्त, मास्टरमाइंड की तलाश

पुलिस ने मौके से 869 बोतल (लगभग 240 लीटर) नकली शराब, 560 डुप्लीकेट ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम और केतलियां जब्त की हैं। इस माल की कीमत करीब 2 लाख 16 हजार रुपये है।

​पुलिस ने आरोपी दुष्यंत पटेल (47 साल) को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आबकारी एक्ट की सख्त धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार भाई सुभाष और विनय सिंह की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

SSP का अलर्ट: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे गिरोहों को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन, यह खबर उन लोगों के लिए भी एक बड़ा ‘अलर्ट’ है, जो सस्ते के चक्कर में या कोचियों से शराब खरीदते हैं। अगली बार जब बोतल खोलें, तो एक बार ‘होलोग्राम’ और ‘स्वाद’ जरूर चेक कर लें!

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026