छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धनागर नकली शराब कांड (Follow-up): जोरापाली फार्म हाउस से ‘मौत की शराब’ का दूसरा सौदागर गिरफ्तार, गैस-चूल्हे पर बन रही थी ‘चायपत्ती वाली ब्लैक डॉग’

रायगढ़ (RIG24)। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कोतरारोड़ के धनागर में पकड़े गए ‘चायपत्ती और स्प्रिट’ वाली नकली शराब के कारखाने मामले में पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की रेड पड़ते ही मौके से फरार हुए दूसरे मास्टरमाइंड सुभाष पटेल को पुलिस ने जोरापाली स्थित उसके फार्म हाउस से धर दबोचा है।

इस फार्म हाउस की तलाशी में पुलिस को वह ‘किचन’ भी मिल गया है, जहां बाकायदा गैस-चूल्हे पर चायपत्ती उबालकर ‘ब्लैक डॉग’ और ‘रॉयल स्टैग’ जैसी ब्रांडेड शराब का रंग तैयार किया जाता था।

पुलिस हिरासत में आरोपी सुभाष पटेल

​फार्म हाउस में चल रही थी ‘जहर’ की कुकिंग

कल (8 जून की रात) एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जब पुलिस और आबकारी टीम ने दुष्यंत उर्फ पप्पू के ठिकाने पर दबिश दी थी, तब वहां से 240 लीटर नकली शराब और स्प्रिट बरामद हुई थी। उस वक्त पप्पू का बड़ा भाई सुभाष पटेल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

​कोतरारोड़ थाना प्रभारी शील सिंह आदित्य की टीम को भनक लगी कि सुभाष जोरापाली स्थित अपने फार्म हाउस में छिपा बैठा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर 50 वर्षीय सुभाष पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

​डेगची, गैस-चूल्हा और स्प्रिट: ऐसे बनता था ‘जानलेवा कॉकटेल’

पूछताछ में सुभाष ने जो राज उगले, वो रोंगटे खड़े करने वाले हैं। सुभाष ने कबूला कि वह अपने भाई पप्पू और तीसरे साथी विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर यह गोरखधंधा चलाता था।

​क्या था मॉडस ऑपरेंडी (Modus Operandi)?

  • ​गिरोह सबसे पहले शराब में ‘स्प्रिट’ मिलाकर उसकी मात्रा (Volume) बढ़ाता था।
  • ​स्प्रिट मिलाने से जब शराब का रंग फीका पड़ जाता, तो उसे असली जैसा दिखाने के लिए गैस-चूल्हे पर चायपत्ती का पानी उबाला जाता और उसे शराब में मिला दिया जाता।
  • ​इसके बाद पुरानी खाली बोतलों में यह ‘कॉकटेल’ भरकर, ऊपर से फर्जी होलोग्राम और लेबल चिपका दिए जाते थे।
  • ​फिर इस नकली शराब को कोचियों (अवैध शराब विक्रेताओं) के जरिए असली बताकर बाजार में खपा दिया जाता था।

​पुलिस ने सुभाष की निशानदेही पर फार्म हाउस से वह गैस सिलेंडर, सिंगल गैस चूल्हा, एल्युमिनियम की डेगची और कई खाली बोतलें जब्त कर ली हैं, जिनका इस्तेमाल इस नकली शराब को पकाने में किया जा रहा था।

​तीसरे आरोपी की तलाश तेज, सुभाष पहुंचा जेल

रायगढ़ पुलिस ने आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल को BNS की गंभीर धाराओं और आबकारी एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस इस गिरोह के तीसरे और आखिरी फरार सदस्य ‘विनय ठाकुर’ की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026