छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में गजब के ठग: ‘पुलिस’ बनकर बुजुर्ग से लूटी सोने की चेन, असली पुलिस ने चंद घंटों में निकाला सारा भूत

रायगढ़।  चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में दो शातिरों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपट ली। हालांकि, उनका यह ‘फर्जी पुलिस’ वाला नाटक ज्यादा देर नहीं चला और असली पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दोनों को लाल स्कूटी और लूटे गए सोने के साथ धर दबोचा।

Highlights:

  • चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में ‘फर्जी पुलिस’ बनकर बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े ठगी और लूट
  • हादसे की जांच और आधार कार्ड चेक करने के बहाने गले से पार कर दी सोने की माला
  • TI राकेश मिश्रा की टीम ने CCTV खंगाल कर लाल स्कूटी सवार दोनों आरोपियों को दबोचा
  • 1.35 लाख का मशरूका (सोना और स्कूटी) जब्त, BNS की धारा 304 के तहत दोनों आरोपी गए जेल

‘हम पुलिस वाले हैं, अपना आधार कार्ड दिखाओ…’

​घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव (पंजरी प्लांट) मार्ग की है। सम्बलपुरी की रहने वाली रेशमी निषाद अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड की तरफ जा रही थीं।

​तभी उनके पास एक लाल रंग की स्कूटी (CG 13 AT 9561) आकर रुकी। स्कूटी पर सवार दो लोगों ने दादी-पोती पर रौब झाड़ते हुए कहा कि वे पुलिसवाले हैं और किसी हादसे की जांच कर रहे हैं। इस फर्जी जांच के नाम पर उन्होंने महिलाओं से उनका आधार कार्ड मांगा। इसी हड़बड़ी और उलझन का फायदा उठाकर एक ठग ने बुजुर्ग दादी के गले से सोने की माला झपट ली और दोनों स्कूटी दौड़ाकर रफूचक्कर हो गए।

CCTV कैमरे और लाल स्कूटी ने खोला राज

​ठगी का अहसास होते ही पीड़िता ने चक्रधरनगर थाने दौड़ लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी (TI) राकेश मिश्रा ने तुरंत शहर में नाकेबंदी करा दी।

​पुलिस की टीम ने भागने वाले रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें वह लाल स्कूटी और दोनों आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ गए। पीड़िता ने भी फुटेज देखकर दोनों को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर संदेही चमार सिंह यादव (55 वर्ष, नवागढ़ राजापारा) और रामकुमार नायक (40 वर्ष, मधुवन पारा) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

1.35 लाख का माल जब्त

​पुलिस ने इन शातिरों के पास से लूटी गई 85 हजार रुपये की सोने की माला (जिसमें 14 सोने की फोकली और 1 पदक शामिल है) और वारदात में इस्तेमाल की गई 50 हजार रुपये की स्कूटी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026