छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ फायर : कोतरा रोड सब स्टेशन में आगजनी से करीब 30 से 35 लाख का नुकसान! 35 करोड़ का सामान अब भी सेफ!

रायगढ़, 17 मार्च 2025/ आज कोतरा रोड विद्युत सब स्टेशन के वेयरहाउस में लगी आग से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में तेजी से चलाए गए राहत एवं बचाव कार्य से बड़ा नुकसान टल गया। अधीक्षण अभियंता मनीष तनेजा ने बताया कि वेयर हाउस में करीब 35 करोड़ रूपये का सामान रखा है, जिसे आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। इसमें नए ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत सामग्री शामिल है।

कोतरा रोड सब स्टेशन में आगजनी

उन्होंने बताया कि आग उस हिस्से में लगी थी जहां फील्ड से खराब होने के बाद रखे गए ट्रांसफार्मर थे। यहां कुछ इलेक्ट्रिक केबल्स भी रखे थे। अभी के प्राथमिक आंकलन में आगजनी से करीब 30 से 35 लाख का नुकसान की संभावना है। जिन ट्रांसफार्मर में आग लगी थी वे फेल्ड और खराब हो चुके ट्रांसफॉर्मर थे। आग लगने की घटना सामने आने पर सबसे पहले वेयर हाउस के दूसरे हिस्से में रखे नए ट्रांसफार्मर और अन्य सामग्री को दूर हटाया गया। जिससे उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे।

तनेजा ने कहा कि इलेक्ट्रिक मटेरियल में आग तेजी से फैलती है और आग लगने पर उसे बुझाने में मेहनत ज्यादा होती है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में आग बुझाने के लिए तेजी से प्रयास करते हुए अधिक से अधिक संसाधन जुटाए गए। जिससे चारों ओर से आग को नियंत्रित किया जा सका। वर्ना यह आग नए ट्रांसफार्मर और दूसरे विद्युत सामग्री को चपेट में ले लेती तो नुकसान कहीं ज्यादा होता।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026