छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ फायर: दर्जन भर से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़िया, 200 लोगों से अधिक की टीम, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने खुद संभाली कमान! तब जाकर बुझी वेयरहाउस की आग!

  • कोतरा विद्युत सब स्टेशन के वेयरहाउस में लगी भीषण आग पर कुछ घंटों में ही पाया काबू
  • कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर संभाली राहत एवं बचाव कार्य की कमान
  • 12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों से आग पर पाया गया काबू, 200 लोगों से अधिक की टीम आग बुझाने में लगी रही
  • पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल की अगुवाई में शहर के पूरे पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए संभाला मोर्चा
  • आग पर काबू पाने फायर ब्रिगेड के लिए नगर निगम ने बनाए 4 रिफिलिंग प्वाइंट
  • इलेक्ट्रिक मटेरियल में आग लगने से बुझाने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
  • वेयर हाउस से लगे गजानंदपुरम में सबसे पहले शुरू किया गया राहत एवं बचाव कार्य
  • घटना से नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि
  • नगर सेना की टीम फायर ब्रिगेड के साथ घटना स्थल पर स्टैंड बाय पर तैनात

रायगढ़, 17 मार्च 2025/ 17 मार्च की सुबह कोतरा रोड स्थित सीएसपीडीसीएल के एरिया सब स्टेशन के वेयर हाउस में भीषण आग लग गई थी जिस पर कुछ घंटों की मेहनत के बाद काबू पा लिया गया। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली।

कलेक्टर भी तत्काल घटनास्थल से लगे गजानंदपुरम कॉलोनी पहुंचे।

सोमवार 17 मार्च की सुबह 9.30 बजे कोतरा रोड के विद्युत सब स्टेशन में आग लग गई। यह आग वेयर हाउस में रखे गए ट्रांसफॉर्मर्स और इलेक्ट्रिक केबल में लगी थी। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने पूरे प्रशासनिक अमले को अलर्ट करते हुए आग को काबू करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने शहर के सभी थानों से सुरक्षा बल को घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए।

नगर सेना और नगर निगम की टीमें फायर ब्रिगेड और वॉटर टैंकर के साथ वेयर हाउस में लगी आग बुझाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही जिले के अन्य उद्योगों जेएसपीएल, जेएसडब्ल्यू, एनटीपीसी, अदानी, मोनेट से भी तत्काल फायर ब्रिगेड बुलवाए गए।

कलेक्टर भी तत्काल घटनास्थल से लगे गजानंदपुरम कॉलोनी पहुंचे। रिहायशी इलाका होने के चलते जरूरी था कि यहां सबसे पहले सुरक्षा के इंतेजाम किए जाएं। वेयरहाउस की दीवार से लगे घरों को खाली कराया गया। लोगों को घरों से सिलेंडर निकालने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम यहां राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। कॉलोनी की ओर से फायर ब्रिगेड के जरिए आग पर काबू पाया गया, जिससे आग आगे कॉलोनी की ओर न फैले। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी कॉलोनी और घटनास्थल पर एम्बुलेंस और जरूरी दवाओं के साथ तैनात रखा गया था। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के इंतेजाम सुनिश्चित किए जा रहे थे।  

 

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली।

वेयर हाउस में आग बुझाने के लिए नगर सेना, उद्योगों के फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम, सुरक्षा बल, सीएसपीडीसीएल सहित करीब 200 लोगों से अधिक की टीम लगी रही। जिला सेनानी श्री बी. कुजूर ने बताया कि यहां करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग बुझाने में जुटी थी। इसके अलावा जांजगीर, सक्ती, कोरबा और दुर्ग से भी दमकल की गाडिय़ां भी एहतियातन बुलवाई गई थी। हालांकि उनके पहुंचने से पहले रायगढ़ में मौजूद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों से आग पर काबू पा लिया गया था। चूंकि आग इलेक्ट्रिक मैटेरियल्स में लगी थी इसलिए पानी के साथ फोम का इस्तेमाल आग बुझाने में किया गया है। आग को नियंत्रित करने के बाद केबल्स को हटाकर भी आग बुझाया गया। इस घटना से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के साथ नगर निगम से करीब 70 लोगों की टीम जेसीबी और टैंकर्स के साथ जुटी हुई थी। जेसीबी से वेयर हाउस के कैंपस में फायर ब्रिगेड के आने-जाने के लिए दीवार को तोड़कर रास्ता बनाया गया। जिससे चारों ओर से आग पर काबू पाया जा सके। फायर बिग्रेड की गाडिय़ों में पानी भरने के लिए नगर निगम ने 4 रिफिलिंग प्वाइंट बनाए थे। वहीं होटल ट्रिनिटी ने भी पानी रिफिल करने में सहयोग प्रदान किया।

जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रवीण तिवारी व उनकी टीम ने उद्योगों और अन्य जिलों से आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के लिए समन्वय कर जरूरी इंतेजाम किए गए। वहीं नगर निगम के द्वारा आग बुझाने में लगे लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से पेयजल, भोजन, नाश्ते और उनके रुकने सहित अन्य जरूरी इंतेजाम करवाया गया।

वेयर हाउस में अगलगी आग का दृश्य

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने शहर की सभी थानों के टीआई और स्टाफ को घटनास्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया था। सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा और डीएसपी मुख्यालय सुशांतो बनर्जी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। ट्रैफिक पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी भी डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने और फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में व्यवस्था बनाने में लगी हुई थी।

   

आग सटे हुए कॉलोनी तक पहुंच गयी

एसईसीएसपीडीसीएल मनीष तनेजा ने बताया कि वेयर हाउस में रखे गए फेल्ड ट्रांसफार्मर और इलेक्ट्रिक केबल में आग लगी है। उन्होंने बताया कि अभी के आंकलन में करीब 150 फेल्ड ट्रांसफार्मर आग लगने से नष्ट हुए हैं।

जिला सेनानी श्री बी.कुजूर ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। केबल्स को हटाकर सुनिश्चित किया जा रहा है कि आग पूरी तरह से बुझ जाए। उन्होंने बताया कि आग पूरी तरह बुझने तक टीम यहां तैनात रहेगी और फायर ब्रिगेड को भी स्टैंड बाय पर रखा जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026