छोड़कर सामग्री पर जाएँ

न्यू ईयर पार्टी में डॉक्टर पटेल पर फायरिंग होटल अलंकार में नहीं; बल्कि.. उनके घर मे हुई थी! खुद ही चलाई थी अपने हाथ में गोली और खुद ही की थी शिकायत..? जानिये क्यों..??

  • अलंकार होटल के किचन गार्डन पर कथित फायरिंग की खबर निकली झूठी
  • पुलिस की पड़ताल में शिकायतकर्ता के द्वारा स्वयं अपने घर पर अपने हाथ में फायर करने के मिले सबूत
  • एफआईआर कराने से पीछे हटे शिकायतकर्ता डॉक्टर

रायगढ़। कल 1 जनवरी 2023 के दरमियानी रात कोतरारोड़ में निवासरत रिटायर्ड डॉक्टर पी.के. पटेल (65 वर्ष) द्वारा जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया कि उस पर होटल अलंकार किचन गार्डन में न्यू ईयर पार्टी मना रहे किसी युवक द्वारा उनके हाथ पर फायर किया गया है। घटना की सूचना थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मिलते ही तत्काल अपने स्टाफ के साथ कोतरारोड़ बाईपास के अलंकार होटल पहुंचे। जहां शिकायतकर्ता डॉ पी. के. पटेल के मौजूदगी में पुलिस टीम द्वारा होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल किया गया।

कठिन घटनास्थल पर जांच करते कोतवाली टीआई शानिप रात्रे

डॉक्टर के घर में बुलेट के निशान

शिकायतकर्ता बताया कि उसका घर होटल की बाउंडरी से लगा हुआ है। रात्रि तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने होटल गया था। इस दौरान किसी ने उस पर फायर किया जो उसके हाथ पर चोट आया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि डॉ. पटेल के बताए घटनास्थल पर किसी भी प्रकार के संघर्ष, फायरिंग अथवा खून(ब्लड) के निशान नहीं मिले। किंतु आहत के हाथ पर चोट का निशान और हाथ पर कार्बन के कण मौजूद थे। जिसे लेकर टी.आई. शनिप रात्रे डॉ. पी.के. पटेल से बारीकी से पूछताछ कर डॉक्टर पटेल के घर जाकर तस्दीक किया। डॉक्टर पटेल के घर कमरे के फर्श पर खून के महीन निशान था तथा फायरिंग से दीवार पर बुलेट (राउंड) के टकराने के निशान पाए गए।

होटल अलंकार में जांच करती पुलिस

डॉक्टर ने खुद पर की थी फायरिंग

पुलिस की जांच पर पाया गया कि डॉक्टर पटेल द्वारा स्वयं अपने हाथ पर सटाकर फायर किया गया है। जिस कारण उनके हाथ में फायरिंग से कार्बन के कण हाथ में और राउंड के दीवार पर टकराने के निशान मौजूद हैं और घटना अलंकार होटल किचन गार्डन पर ना होकर डॉक्टर पटेल के घर कमरे का है।

हाथ में लगी गोली

कोतवाली पुलिस ने आहत का डॉक्टरी मुलाहिजा करा कर जांच आगे बढा रही थी कि डॉक्टर पी.के. पटेल द्वारा स्वत: एफआईआर कराने से आनाकानी किए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा कोतवाली पुलिस को डॉक्टर पी.के. पटेल के पास रखे रिवाल्वर और उसके लायसेंस की जांच करने और एफ.एस.एल. टीम को होटल और डॉक्टर पटेल के घर का बारीकी से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सायबर सेल और कोतवाली पुलिस की टीम होटल में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026