छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: मंगेतर को फोटो भेज कर पहले तुडवाई शादी! समझाने गई तो अंतरंग तस्वीर को इंस्टाग्राम में कर दिया पोस्ट! हुआ गिरफ्तार..

यौन उत्पीड़न के अपराध में युवक गिरफ्तार, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर युवती की अंतरंग फोटो किया था पोस्ट

युवती की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

20 जून, रायगढ़। रायगढ़ की पुसोर पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक लड़की से एक तरफा प्यार करता था। उसने उसकी शादी भी तुडवा दी और उसके बाद लड़की जब उसे समझाने के लिए गई तब उसे पूरे समाज में बदनाम करने के लिए उसकी अंतरंग तस्वीर को इंस्टाग्राम में पोस्ट कर दिया।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि 18 जून को थाना पुसौर में स्थानीय युवती द्वारा कृष्णा चौहान निवासी ग्राम बरपाली जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विरुद्ध इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर बदनाम करने संबंधी आवेदन दिया गया।

पीड़ित युवती बताई कि पिछले एक साल से इंस्टाग्राम के जरिए कृष्णा चौहान से जान परिचय हुआ। कृष्णा चौहान पसंद करने की बात कहता था जिसे इन सब में नहीं पड़ना है कहकर समझाई थी । कृष्णा चौहान के जीद करने पर एक बार चंद्रपुर उसके साथ घूमने गई थी। जहां दोनों साथ सेल्फी लिये थे। इस बीच में युवती की शादी उसके समाज में तय हुई। उसके मंगेतर को कृष्णा चौहान दोंनो के साथ वाली फोटो भेजकर शादी तुड़वा दिया।

जिसके बाद बीते 9 जून को युवती अपने भाई के साथ कृष्णा चौहान को समझने उसके घर गये थे। जहां कृष्णा चौहान और उसके मां ने युवती और उसके भाई भला-बुरा कहकर डांट फटकार कर भगा दिए और दूसरे दिन कृष्णा चौहान कई सारे फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर समाज में बदनाम किया।

युवती के आवेदन पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा आरोपी कृष्णा चौहान पर अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 509 (ख) आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आज आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी कृष्णा चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बरपाली थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से उसका मोबाइल जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026