रायगढ़। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ढोरम गांव में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में अवैध रूप से संचालित आरा मिल का भंडाफोड़ किया है। वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने मौके पर छापा मारकर भारी मात्रा में बेशकीमती लकड़ियां और आरा मिल की मशीनें जब्त की हैं।

घर के भीतर चल रही थी अवैध आरा मिल, उड़नदस्ता टीम ने दी दबिश
ढोरम गांव स्थित एक मकान में बिना किसी वैधानिक अनुमति के अवैध तरीके से आरा मिल चलाई जा रही थी। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से संबंधित परिसर में दबिश दी और मौके पर चल रही अवैध गतिविधियों को पकड़ा।

मौके से भारी मात्रा में मशीनें और लकड़ियां बरामद
छापेमारी के दौरान टीम ने मकान से भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी गई बेशकीमती लकड़ियों के लट्ठे व चीरान के साथ-साथ लकड़ी कटाई में प्रयुक्त होने वाली भारी मशीनें जब्त कर लीं। वन विभाग की टीम द्वारा जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर मामले में आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।









