छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बैंक से निकला.. गाड़ी की चाबी छोड़कर फल लेने के लिए गया.. और डिक्की से सारा कैश पार!

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में 26 दिसंबर की दोपहर खरसिया के पुराना रेल्वे फाटक के समीप बाइक खड़ी कर फल खरीदने के दौरान एक युवक उठाईगिरी का शिकार हो गया। युवक कुछ समय पहले खरसिया के स्टेट बैंक से 49 हज़ार कैश निकाला और घर जा रहा था। उठाईगिरी के घटना की सूचना शाम को पीड़ित ने चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर को दिया गया।

चौकी प्रभारी पीड़ित से उठाईगिरी करने वाले आरोपियों के हुलिए की जानकारी लेकर अपने स्टाफ को संदेहियों की पतासाजी में लगाया गया, एक के बाद एक दो संदेहियों को कल ही हिरासत में लेकर चौकी लाया गया, जिनसे चोरी की रकम बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, आरोपियों के साथी अपचारी बालक को आज हिरासत में लिया गया है।

रास्ते में खरसिया के पुराना फाटक के पास दोपहर करीब 03:00 बजे बाइक खड़ा कर फल खरीद कर वापस बाइक के पास आया तो देखा बाइक का डिक्की खुला हुआ था। उसमें रखे हजारों में कैश रूपए नहीं थे। पीड़ित बताया कि उसने बाइक के पास दो संदिग्ध लड़कों को खड़े देखा था, जिन्हें देखने पर पहचान लेगा।

पीड़ित के आवेदन पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर चोरी का अपराध अज्ञात आरोपी के विरूद्ध का अपराध दर्ज कर पीड़ित से आरोपियों के हुलिए की जानकारी लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अपने स्टाफ के साथ संदेहियों की पतासाजी में जुट गये।

पुलिस टीम अज्ञात आरोपियों की पतासाजी दौरान घटनास्थल पुराना फाटक के पास फल दुकान लगाने वालों तथा मुखबिरों से अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी लेने पर हरिजन मोहल्ला के राहुल सारथी को उसके दोस्तों के साथ 26 दिसंबर के दोपहर फाटक के पास देखना बताये। पुलिस टीम तत्काल संदेही राहुल को हिरासत में ली ।

पूछताछ पर संदेही राहुल अपने नाबालिक साथी के एक साथ और पुरानी बस्ती के सिद्धांत शर्मा उर्फ विक्की के साथ मिलकर डिक्की से हजारों रूपये चोरी करना और कुछ रूपये को खाने-पीने में खर्च कर देना बताया। आरोपी राहुल सारथी से मिली जानकारी पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया, जिस पर आरोपी सिद्धांत शर्मा उर्फ विक्की पकड़ा गया।

ऐसे हुई चोरी

फरार अपचारी बालक को आज पतासाजी दौरान हिरासत में लिया गया जिसने बताया कि वे तीनों 26 दिसंबर को पीड़ित पृथ्वी महंत के बैंक से रूपये निकाले से लेकर रेल्वे फाटक तक निगाह रखे हुए थे, रेल्वे फाटक के पास युवक चाबी को बाइक में छोड़कर फल ले रहा था, उसी समय मौका पाकर रूपये चोरी किये।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल सारथी पिता  कुमारो सारथी उम्र 19 साल हरिजन मोहल्ला चौकी खरसिया का रहने वाला है। और दूसरे आरोपी सिद्धार्थ शर्मा उर्फ विक्की पिता लकेश्वर शर्मा उम्र 28 साल पुरानी बस्ती खरसिया, चौकी खरसिया का है।

          

              

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026