छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ इंडस्ट्रियल जोन का ‘डार्क सीक्रेट’: सरायपाली रोड के दो बड़े प्लांटों में गंभीर हादसे, शहर के ‘चर्चित’ अस्पतालों में गुपचुप मिटाए जा रहे MLC के सबूत

रायगढ़। जिले के गेरवानी-सरायपाली मार्ग पर स्थित औद्योगिक संयंत्र (Plants) अब मजदूरों के लिए ‘ब्लैक होल’ बनते जा रहे हैं, जहां हादसे तो होते हैं, लेकिन उनकी खबर फैक्ट्रियों की ऊंची चारदीवारी से बाहर नहीं आ पाती। पिछले एक हफ्ते के भीतर इस इलाके के दो बड़े स्पंज आयरन और पाइप मिल प्लांटों से जुड़ी दो बेहद खौफनाक दुर्घटनाओं की पुख्ता जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है। हैरानी की बात यह है कि इंडक्शन फर्नेस और क्रेन से हुए इन गंभीर हादसों में कई मजदूरों के घायल होने के बावजूद न तो पुलिस के पास कोई सूचना है और न ही सरकारी मेडिकल रिकॉर्ड में कुछ दर्ज है। इस पूरी ‘कवर-अप’ (Cover-up) थ्योरी के पीछे प्लांट प्रबंधन की भौगोलिक स्थिति (Geographical Location) और शहर के कुछ ‘चर्चित’ व ‘संदिग्ध’ प्राइवेट अस्पतालों का एक बड़ा गठजोड़ काम कर रहा है।

​हाइलाइट्स

  • गेरवानी-सरायपाली रोड पर स्थित दो बड़े स्पंज आयरन व रोलिंग मिल प्लांटों में एक हफ्ते के भीतर हुए दो औद्योगिक हादसे
  • ​पहली घटना: रात 2 से 3 बजे के बीच इंडक्शन फर्नेस में हुआ हादसा, 4 से 6 मजदूरों के गंभीर रूप से झुलसने/घायल होने की खबर
  • दूसरी घटना: दो दिन बाद एक प्लांट की पाइप मिल में क्रेन हादसा, सिर फटने से एक कर्मचारी गंभीर, रायपुर किया गया रेफर
  • जियोग्राफिकल आइसोलेशन: घनी आबादी से मीलों दूर ‘आउटर’ में होने का पूरा फायदा उठा रहा प्रबंधन
  • ​’MLC’ नियमों का खुला उल्लंघन: शहर के 2-3 ‘संदिग्ध’ प्राइवेट अस्पतालों में पुलिस को बिना बताए किया जा रहा है घायलों का गुपचुप इलाज

​इंडक्शन फर्नेस और क्रेन का खौफनाक हादसा

सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, पहली घटना 4- 5 मई की रात लगभग गेरवानी-सरायपाली रोड इलाके के एक बड़े प्लांट में रात 2 से 3 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि इंडक्शन फर्नेस (Induction Furnace) में अचानक कुछ तकनीकी खराबी या ब्लास्ट जैसी स्थिति बनी, जिसकी चपेट में आकर नाइट शिफ्ट में काम कर रहे 4 से 6 मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए।

इस हादसे की स्याही सूखी भी नहीं थी कि 7 मई की शाम 4 -5 बजे के करीब, इसी इलाके के दूसरे नामी प्लांट की रोलिंग मिल (Rolling Mill) में एक और बड़ा हादसा हो गया। सूत्रों की मानें तो काम के दौरान क्रेन का एक भारी-भरकम हुक टूटकर सीधे एक कर्मचारी के सिर पर आ गिरा। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसे आनन-फानन में रायगढ़ से सीधे रायपुर के एक बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

‘भौगोलिक एकांत’ (Geographical Isolation) का भरपुर दुरुपयोग

​ये हादसे पुलिस और मीडिया की नजरों से कैसे बच गए? इसका सबसे बड़ा और तार्किक जवाब इन प्लांटों की लोकेशन में छिपा है। अगर सरकारी खसरा रिकॉर्ड और गूगल मैप्स का जियोग्राफिकल सर्वे किया जाए, तो साफ हो जाता है कि गेरवानी और सरायपाली रोड का यह पूरा इंडस्ट्रियल बेल्ट शहर और घनी आबादी से पूरी तरह कटा हुआ है।

​वहां कोई रिहायशी बस्ती नहीं है, चारों तरफ सिर्फ प्लांट की चिमनियाँ, खाली जमीनें और मजदूरों के क्वार्टर हैं। रात 2-3 बजे प्लांट के भीतर क्या ब्लास्ट होता है और कितनी एम्बुलेंस गुपचुप तरीके से निकलकर शहर की ओर जाती हैं, इसकी भनक आम जनता तक पहुंचना नामुमकिन है। वहां मौजूद लोग खुद प्लांट के कर्मचारी या मजदूर होते हैं, जो नौकरी जाने के डर से हमेशा मुंह बंद रखने को मजबूर हैं। प्रबंधन इसी ‘भौगोलिक एकांत’ का फायदा उठाकर हादसों को दफन कर रहा है।

​’संदिग्ध’ अस्पतालों का सिंडिकेट और ‘MLC’ का उल्लंघन

​इस पूरे खेल का सबसे खौफनाक पहलू है रायगढ़ शहर के कुछ चर्चित और ‘संदिग्ध’ प्राइवेट अस्पताल, जिन्होंने ‘औद्योगिक हादसों’ के इलाज की मानो फ्रेंचाइजी ले रखी है।

​कानून (Medico-Legal Case – MLC) के अनुसार, दुर्घटना या हादसे के किसी भी केस में अस्पताल प्रबंधन को तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना देनी होती है। लेकिन सूत्रों का स्पष्ट दावा है कि इन ‘संदिग्ध’ अस्पतालों में प्लांट से आने वाले घायलों का इलाज बेहद ‘गुपचुप’ और सिस्टेमेटिक तरीके से किया जाता है। पुलिस को जानबूझकर अंधेरे में रखा जाता है और सारे मेडिकल रिकॉर्ड ऐसे मिटा दिए जाते हैं कि किसी को भनक तक न लगे।

​क्या कहता है नियम और आगे की जांच

​इस पूरे घटनाक्रम ने जिले के औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग (Industrial Safety Department) और स्वास्थ्य महकमे के ऑडिट व मॉनिटरिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ‘मेडिको-लीगल केस’ (MLC) के नियमों की अनदेखी करना या दबाव में सबूत मिटाना एक गंभीर कानूनी अपराध है।

​RIG24 की टीम इस पूरे मामले और इसके पीछे पनप रहे ‘संदिग्ध प्राइवेट अस्पताल-प्लांट सिंडिकेट’ से जुड़े हर तथ्य पर बारीक नजर बनाए हुए है। यदि सुरक्षा विभाग और पुलिस ईमानदारी से इस बेल्ट के इन दोनों बड़े प्लांटों की अटेंडेंस शीट, रायपुर रेफर किए गए मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड और इन चर्चित अस्पतालों के पिछले 10 दिनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो ‘सुगबुगाहट’ के पीछे का पूरा सच शीशे की तरह साफ हो जाएगा। इस खुलासे के बाद संबंधित विभागों की ओर से होने वाली हर जांच की अपडेट लगातार जनता तक पहुंचाई जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026