छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में होटल संचालक से मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी ने एसपी कार्यालय में किया आत्मसमर्पण

रायगढ़। थाना जूटमिल क्षेत्र स्थित होटल एटलस के संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी ने पुलिस की लगातार दबिश के बाद एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की पहचान मौदहापारा निवासी 39 वर्षीय दीपलाल निराला के रूप में हुई है। जूटमिल थाना पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कमरा और शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, कबीर चौक निवासी 35 वर्षीय हेमराज बरेठ ने 5 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हेमराज सावित्री नगर गेट नंबर 2 के पास स्थित एटलस होटल का संचालन करते हैं। शिकायत के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:50 बजे दीपलाल निराला शराब के नशे में होटल पहुंचा और कर्मचारियों से कमरा मांगने लगा। स्टाफ द्वारा कमरा खाली न होने की बात कहने पर वह काउंटर पर हाथ मारकर हंगामा करने लगा और होटल मालिक को बुलाने की जिद करने लगा।

संचालक के मौके पर पहुंचने पर आरोपी ने कमरा देने और शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। संचालक द्वारा रुपये देने से मना करने और कमरा खाली न होने की बात दोहराने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही हाथ-मुक्के से मारपीट कर धक्का दिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस दबाव में किया सरेंडर

पीड़ित की शिकायत पर जूटमिल थाने में अपराध क्रमांक 606/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 119(1), 296 और 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।

पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के बीच आरोपी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसने एसएसपी के समक्ष अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गुंडागर्दी पर सख्ती और सुधार चाहने वालों को अवसर: एसएसपी

मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में गुंडागर्दी और दबंगई किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति अपराध का रास्ता छोड़कर अपने आचरण में सुधार लाना चाहता है, उसे समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर और जरूरी सहयोग दिया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

15 साल से हत्या के मामले में फरार महिला गिरफ्तार: अदालत ने दी थी उम्र कैद की सजा! छिपकर रह रही थी जूटमिल में

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत लैलूंगा पुलिस ने वोटर लिस्ट और पुरानी फोटो के जरिए हत्या के मामले में फरार वारंटी रामबाई चौहान को पकड़ा
अक्टूबर 8, 2026

महानदी राखड़ कांड पार्ट-3: क्या अदानी पावर के लिए सब कुछ नजरअंदाज कर दिया रायगढ़ पर्यावरण विभाग ने..?

 महानदी बाढ़ से प्रभावित इस डंप यार्ड में क्या पर्यावरण विभाग वहां डंपिंग की अनुमति जारी रखेगा? अगर इन सबके बावजूद वहां एक भी ट्रक राख डाली जाती है, तो उसे क्या पर्यावरण लिहाज से सुरक्षित माना जाए?
अक्टूबर 8, 2026

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन: गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

सीने में तेज दर्द के बाद मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए होगा पोस्टमार्टम।
अक्टूबर 8, 2026

रायगढ़: अवैध आरा मिल पर वन विभाग का छापा, भारी मात्रा में बेशकीमती लकड़ियां और मशीनें जब्त

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, एक घर के भीतर अवैध रूप से संचालित की जा रही थी आरा मिल
अक्टूबर 7, 2026

रायगढ़ में प्रोफेसर का अपहरण: UPI से ट्रांसफर कराए 1 लाख रुपये, 24 घंटे में रेस्क्यू, एक आरोपी पकड़ाया

पुसौर पुलिस ने भूपदेवपुर के पंडरीपानी से प्रोफेसर को सकुशल छुड़ाया, महिला के खाते में ट्रांसफर कराई गई रकम कराई सुरक्षित
अक्टूबर 7, 2026

रायगढ़ में लूट और चाकूबाजी की दोहरी वारदात: आरोपी गिरफ्तार और दो नाबालिग हिरासत में

जूटमिल पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाई मिनीमाता चौक पर लूट और बजरंगपारा में जानलेवा हमले की गुत्थी, लूटा गया मोबाइल और बटन चाकू बरामद
अक्टूबर 6, 2026

रायगढ़ में तीन कॉलोनाइजरों ने शासन को सौंपी 3 एकड़ EWS भूमि, अब तक 13 एकड़ जमीन हुई सुरक्षित

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग की जांच के बाद रजिस्ट्री के जरिए कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित जमीन कराई गई हस्तांतरित
अक्टूबर 5, 2026