छोड़कर सामग्री पर जाएँ

इंडेन गैस एजेंसी में सिलेंडरों की हेराफेरी: 1800 से अधिक उपभोक्ताओं से फर्जीवाड़े पर 4 पर एफआईआर

रायगढ़। जिंदल परिसर के गेट नंबर-02 स्थित इंडेन गैस एजेंसी में सिलेंडरों के स्टॉक और वितरण में बड़ी गड़बड़ी मिलने के बाद चार जिम्मेदारों के खिलाफ कोतरा रोड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। खाद्य विभाग की जांच में 10 लाख 72 हजार 150 रुपये मूल्य के 816 घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर रिकॉर्ड से गायब पाए गए। इसके साथ ही 1,878 उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए बिना ही ऑनलाइन वितरण दर्शाने का मामला भी उजागर हुआ है।

कलेक्टर न्यायालय के निर्देश पर सहायक खाद्य अधिकारी अंजनी कुमार राव और खाद्य निरीक्षक चूड़ामणी सिदार की संयुक्त टीम ने एजेंसी और गोदाम का भौतिक सत्यापन किया था। जांच में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

भौतिक सत्यापन में रिकॉर्ड से कम मिले 816 सिलेंडर

संयुक्त टीम द्वारा रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध सिलेंडरों के मिलान के दौरान भारी अंतर सामने आया। जांच में 14.2 किलोग्राम वाले 633 भरे घरेलू सिलेंडर कम पाए गए। इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले 56 भरे और 127 खाली व्यावसायिक सिलेंडर भी स्टॉक में नहीं मिले। इस तरह कुल 816 सिलेंडरों की कमी दर्ज की गई, जिसकी कुल कीमत 10.72 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

इसके उलट गोदाम में 505 खाली घरेलू सिलेंडर निर्धारित स्टॉक से अधिक मिले। इनमें से 304 सिलेंडरों की सील खुली हुई थी, हालांकि जांच में उनके भीतर गैस नहीं पाई गई।

उपभोक्ताओं को डिलीवरी दिए बिना ऑनलाइन दर्ज हुआ वितरण

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि कई उपभोक्ताओं ने गैस रिफिल की बुकिंग कराई थी और उनका इनवॉइस भी जनरेट हुआ था, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। मौके पर पहुंचे उपभोक्ताओं और फोन पर मिली शिकायतों की पड़ताल करने पर ऐसे 1,878 उपभोक्ता सामने आए। नया गैस लोड मंगाने के लिए उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए बिना ही ऑनलाइन रिकॉर्ड में वितरण पूरा दिखा दिया गया था।

इसके अलावा भौतिक सत्यापन के दौरान गोदाम में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का मामला भी सामने आया। गोदाम में सुरक्षा द्वार नहीं था, परिसर में सूखे पत्ते बिखरे थे और सुरक्षा के लिए केवल एक अग्निशमन यंत्र ही उपलब्ध पाया गया।

एजेंसी प्रभारी और प्रबंधन के अधिकारी समेत 4 पर केस दर्ज

खाद्य विभाग की लिखित शिकायत पर कोतरा रोड पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। एफआईआर में एजेंसी प्रभारी टीकाराम पटेल, गोदाम प्रभारी भजराम धोबी, कंप्यूटर ऑपरेटर चेतन बरेठ और जिंदल प्रबंधन के अधिकारी आशीष गेरा को नामजद किया गया है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की वैधानिक विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा स्टॉक में कमी, ऑनलाइन प्रविष्टियों और डिलीवरी में हेराफेरी से जुड़े तमाम दस्तावेजों और तथ्यों की जांच की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

छत्तीसगढ़ में रसोइयों के मानदेय के लिए 117 करोड़ रुपये का पुनर्विनियोजन मंजूर: संघ ने हड़ताल स्थगित की

तीन महीने से अटके भुगतान के समाधान के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, 30 सितंबर से स्कूलों में बहाल होगी मध्याह्न भोजन व्यवस्था।
सितम्बर 29, 2026

रायगढ़ में 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर: 26 जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की तैयारी पूरी
सितम्बर 29, 2026

पुसौर गैंगरेप मामले में 6 आरोपी दोषी करार: दो को उम्रकैद और चार को 20-20 साल की जेल

विशेष न्यायालय (एट्रोसिटी एक्ट) ने पुसौर क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर फैसला सुनाते हुए पीड़िता को क्षतिपूर्ति राशि देने की भी अनुशंसा की।
सितम्बर 29, 2026

महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग: पल्सर सवार दो युवक मंगलसूत्र झपटकर फरार

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के केलो विहार मार्ग पर हुई वारदात, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सितम्बर 29, 2026

महानदी जल विवाद: गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई 1 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

नई दिल्ली में होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भी रहेंगे मौजूद।
सितम्बर 29, 2026

Deadline Meeting : कलेक्टर ने कहा; योजनाओं और गिरदावरी के कामों में लाए तेजी, दीपावली पर पटाखा दुकानों के लिए कड़े सुरक्षा निर्देश

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को मैदानी कार्यों में तेजी लाने, शत-प्रतिशत गिरदावरी पूरी करने और सुरक्षा मानकों की जांच के दिए निर्देश
सितम्बर 29, 2026

महानदी का जलस्तर बढ़ने से पुसौर के गांवों में घुसा पानी: सूरजगढ़ और परसापाली के ग्रामीण राहत शिविरों में शिफ्ट

सूरजगढ़ के करीब 450 लोग प्रभावित, प्रशासन ने पड़ीगांव और छिछोर उमरिया में बनाए राहत शिविर
सितम्बर 28, 2026

रीलबाज अब हो गए ‘कंटेंट क्रिएटर’..? सरकारी मेहरबानी के बीच पहचान, प्रामाणिकता और जवाबदेही का बड़ा सवाल

 क्या सरकारी मेहरबानी से रीलबाज बन जाएंगे लोकतंत्र के नए प्रवक्ता? जानिए प्रामाणिकता, चयन और जवाबदेही के वे कड़े सवाल जिन पर टिकी है भविष्य की पत्रकारिता।
सितम्बर 27, 2026

रायगढ़ में 32 लाख रुपये की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में किया था सरेंडर

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस दबाव के बाद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, फर्जी बिल-वाउचर और दोपहिया वाहनों के नंबर दर्ज कर की गई थी गबन की वारदात
सितम्बर 26, 2026