छोड़कर सामग्री पर जाएँ

इंस्टाग्राम पर दोस्ती: युवती से दुष्कर्म; रायगढ़ में आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को एक 19 वर्षीय युवती ने पुसौर थाने में ग्राम बुनगा निवासी अनिल कुमार साव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि अनिल ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

शिकायत के मुताबिक, अनिल कुमार साव ने युवती से प्रेम का इजहार किया और उससे शादी कर पत्नी बनाकर रखने का वादा किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने उसे पटेलपाली कॉलेज के पास मिलने बुलाया और फिर एक होटल ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए।

युवती के अनुसार, इसके बाद मई 2026 तक आरोपी ने अलग-अलग जगहों पर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। जब भी वह शादी के लिए दबाव बनाती, तो आरोपी उससे विवाद कर उसे भगा देता था।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी की तैयारी के नाम पर उससे 45,000 रुपये भी लिए थे, लेकिन बाद में शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

घटना की जानकारी अपने माता-पिता और सहेली को देने के बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी पुसौर, निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर, निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस और उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपी अनिल कुमार साव (24 वर्ष) को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अहम कार्यशाला, जिंदल स्टील-डी में नया शिकायत फोरम कार्यालय शुरू

विद्युत उपभोक्ता अधिकारों और शिकायत निवारण पर रायगढ़ में कार्यशाला, नया फोरम कार्यालय भी खुला।
सितम्बर 13, 2026

ऑपरेशन क्लीन हंट: चेक बाउंस के 15 मामलों का स्थायी वारंटी ओडिशा से दबोचा, जेल भेजा

रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में बड़ी कार्रवाई कर 15 चेक बाउंस वारंटी को झारसुगुड़ा से गिरफ्तार किया।
सितम्बर 13, 2026

रायगढ़ कोयलांचल में श्रम शोषण का खुलासा: जांच रिपोर्ट ने खोली खदान ठेकेदारों की संगठित धांधली की परतें

छाल खदान घोटाले की जांच रिपोर्ट में मजदूरों के हक पर डकैती और फर्जीवाड़े का पर्दाफाश.
सितम्बर 10, 2026

चांपा थाने में युवक की संदिग्ध मौत: हिरासत में 25 वर्षीय शिव सहिस की जान गई, पुलिस पर हत्या का आरोप

गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में 25 वर्षीय शिव सहिस की मौत से बवाल, न्याय की मांग तेज हुई।
सितम्बर 10, 2026