छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: इंस्टाग्राम की ‘वर्चुअल’ दोस्ती का खौफनाक अंजाम! बिहार का शातिर यूट्यूबर गिरफ्तार, युवती के ही अकाउंट से परिवार को भेज रहा था अश्लील पोस्ट

रायगढ़। सोशल मीडिया की आभासी (Virtual) दुनिया में अनजान लोगों पर भरोसा करना कितना भारी पड़ सकता है, यह रायगढ़ के एक ताजा मामले ने साबित कर दिया है। इंस्टाग्राम पर हुई एक सामान्य सी दोस्ती, छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग के ऐसे खौफनाक जाल में तब्दील हो गई, जिसने एक युवती और उसके परिवार की नींद उड़ा दी। बिहार से आए एक शातिर युवक ने पहले युवती को ब्लैकमेल कर अपने साथ मथुरा ले गया और हद तो तब पार कर दी, जब उसने युवती का ही फोन छीनकर उसके माता-पिता को अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजना शुरू कर दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​बुलेट हाइलाइट्स

  • ​सोशल मीडिया का जाल: इंस्टाग्राम के जरिए रायगढ़ की युवती के संपर्क में आया था बिहार (गया) का रहने वाला सौरभ सिंह।
  • ​पहला दुस्साहस: जनवरी में रायगढ़ आकर आरोपी ने चक्रधरनगर इलाके में युवती से की थी छेड़खानी, दी थी जान से मारने की धमकी।
  • ​मथुरा की ट्रिप और ब्लैकमेलिंग: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 30 अप्रैल को युवती को जबरन मथुरा ले गया।
  • ​छीन लिया मोबाइल: 4 मई को रायगढ़ लौटने पर आरोपी ने युवती का फोन रख लिया और सिर्फ सिम कार्ड थमाया।
  • ​परिवार को टारगेट: युवती के ही इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके परिजनों को भेजने लगा गंदे पोस्ट और वीडियो।
  • गिरफ्तारी: पीड़िता की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा।
हिरासत में आरोपी युवक

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ खौफ का खेल

​जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की करीब 7-8 महीने पहले गया (बिहार) के रहने वाले 24 वर्षीय सौरभ सिंह राजपूत से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और 5 जनवरी 2026 को सौरभ रायगढ़ पहुंच गया। उसने युवती को चक्रधरनगर के मेडिकल कॉलेज रोड इलाके में बुलाया और उसके साथ बदसलूकी की। जब युवती ने विरोध किया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। बदनामी और खौफ के कारण युवती ने यह बात परिवार से छिपा ली, जिसने आरोपी का दुस्साहस और बढ़ा दिया।

​वीडियो वायरल करने की धमकी और मथुरा ट्रिप

​आरोपी यही नहीं रुका। 30 अप्रैल 2026 को उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर अपने साथ घूमने चलने का दबाव बनाया। ब्लैकमेलिंग से डरी-सहमी युवती मजबूरन उसके साथ मथुरा चली गई। 4 मई को जब वह किसी तरह ट्रेन से रायगढ़ वापस लौटी, तो आरोपी ने उसका मोबाइल (OnePlus) अपने पास ही रख लिया और सिर्फ सिम वापस किया। घर पहुंचकर आखिरकार युवती की हिम्मत जवाब दे गई और उसने पूरी आपबीती अपने माता-पिता को बता दी।

​परिवार वालों को अश्लील पोस्ट भेजकर पार की हदें

​जब युवती ने बातचीत बंद कर दी, तो खुद को यूट्यूबर बताने वाला यह आरोपी हैवानियत पर उतर आया। उसने युवती से मिलने की जिद ठान ली और उसके ही छीने हुए मोबाइल से उसका इंस्टाग्राम अकाउंट लॉगिन कर, युवती के परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर धमकाना शुरू कर दिया।

​इस घिनौनी हरकत के बाद परिवार ने 14 मई को सीधे महिला थाने का रुख किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की धारा 74, 75, 79 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया। शुक्रवार को जैसे ही आरोपी रेलवे स्टेशन के पास दिखा, महिला थाना और साइबर सेल की टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​यह घटना शहर के युवाओं और अभिभावकों के लिए एक बड़ा अलर्ट है कि सोशल मीडिया की अनजान प्रोफाइल के पीछे कोई शातिर अपराधी भी छिपा हो सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026