छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रदूषण के शिकंजे में फंस चुका है रायगढ़! पर्यावरण अधिकारी से मुलाकात के बाद भड़के महामंत्री.. कहा, उद्योगों की मनमानी से रायगढ़ को दिल्ली ना बनने दे..

रायगढ़। लगातार जिस प्रकार से हमारे रायगढ़ शहर का प्रदूषण का स्तर गिरता जा रहा है।कही आने वाले समय मे हमारा रायगढ़ में भी दिल्ली की तरह समस्या पैदा मत हो जाए।इसके लिए हम सभी को प्रयासरत होना पड़ेगा। वैसे भी इतने उद्योग हैं कि रायगढ़ का प्रदूषण का स्तर एकदम नीचे चला गया हैं और उसमें अभी वर्तमान में रायगढ़ जिले में उद्योगों के विस्तारीकरण को लेकर लगातार जनसुनवाई हो रही हैं।

पर्यावरण अधिकारी से बात करते संदीप अग्रवाल और विजय सिंह ठाकुर एवं अन्य

इसी तारतम्य में पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री संदीप अग्रवाल के अगुवाई में और बिज्जू ठाकुर एल्डरमैन की उपस्थिति में पर्यावरण अधिकारी अंकुर साहू से मुलाकात कर रायगढ़ में बढ़ते प्रदूषण और इसकी भयावह स्थिति को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।

पर्यावरण अधिकारी से बात करते संदीप अग्रवाल और विजय सिंह ठाकुर एवं अन्य

संदीप अग्रवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि “रायगढ़ जिले में प्रदूषण का स्तर इतना खराब हो गया है कि आज रायगढ़ जिले में हर दूसरे आदमी को श्वास रोग एवं चर्म रोग की शिकायत है। जिस आम आदमी को इन उद्योगों से कोई मतलब नहीं है और कोई फायदा नहीं है वो भी आज इन बीमारियों से पीड़ित है। जिसका इलाज का खर्चा कम से कम दस हजार रुपये महीना पड़ता है जिसको वहन करने की ताकत इनमे नहीं है। प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि रायगढ़ को इन उद्योगों की मनमानी के चलते दिल्ली मत बनने दे अन्यथा रायगढ़ शहर का प्रत्येक युवा आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी।”

पर्यावरण अधिकारी से बात करते संदीप अग्रवाल और विजय सिंह ठाकुर एवं अन्य

ज्ञापन सौपने प्रमुख रूप से अजय सागर शिकारी, रवि गुप्ता दददू, बब्लू दास महंत,भरत सिंह, देव साहू, काशी सांडे, शाहबाज खान,उमेश साहू,सुजीत गुप्ता,अमित बंजारे, राजकमल सांडे, मनीष सांडे, शुभम मोनू,राहुल नायक, सत्यम सारथी, जय महानंद, छोटा मनीष, सागर बरेठ, रोहन सांडे, पीयूष खड़िया,सनी पासवान,जय सिदार,मोनू सिदार,दिनु देवांगन,विशाल देवांगन , अखिलेश्वर चौहान, संतोष चौहान,विवेक टन्डन, रोहन बंजारे,संजीव चौहान,विक्की सिंधी, राजा साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026