छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: आधी रात फटा विंडो AC! पिता की जिंदा जलने से मौत; एक दिन पहले ही मनाया था बेटे का 19वां जन्मदिन, अब लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग

रायगढ़। शहर की आईटीआई (ITI) कॉलोनी में बीती रात एक बेहद खौफनाक और हृदयविदारक हादसा हो गया। यहां एक घर में लगे विंडो एसी (Window AC) में अचानक हुए ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से घर में सो रहे पिता पुरुषोत्तम पटेल उर्फ राज की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय बेटा राजवीर पटेल गंभीर रूप से झुलस गया है। इस घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है, क्योंकि जिस घर में एक दिन पहले ही बेटे के जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां रातों-रात मातम पसर गया।

घर के अंदर की तस्वीर

​रात 3 बजे हुआ धमाका, नींद में ही घिर गए पिता-पुत्र

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना रात करीब 3 बजे की है। परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तभी अचानक विंडो एसी में तेज धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पल भर में ही आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि अंदर सो रहे बाप-बेटे को संभलने या बाहर भागने का मौका ही नहीं मिला।

देखे विडिओ :

​पड़ोसियों ने ताला तोड़कर निकाला, लेकिन नहीं बच सकी पिता की जान

धमाके की आवाज और घर से उठती चीख-पुकार सुनकर आसपास के मोहल्ले वाले जाग गए। आग की भयावहता देख पड़ोसियों ने अपनी जान जोखिम में डाली और आनन-फानन में घर का ताला तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक पिता आग की लपटों में बुरी तरह झुलस चुके थे और उन्होंने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने बताया कि पिता अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम की तरफ गया। पड़ोसी जब वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसका आधा शरीर बाथरूम के अंदर था और आधा बाहर! वही बेटे ने फ्रिज में घुसकर अपनी जान बचाई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

देखें वीडियो

​कल ही काटा था केक, आज उजड़ गया आशियाना

इस अग्निकांड का सबसे मार्मिक और दुखद पहलू यह है कि परिवार ने एक दिन पहले ही घायल बेटे का 19वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया था। जन्मदिन की खुशियों के चंद घंटों बाद ही घर में यह कयामत टूट पड़ी। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि घर के अंदर रखा पूरा सामान और जिंदगी भर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इसके अलावा, घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है।

​फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुट गई है, वहीं इस घटना के बाद से पूरी आईटीआई कॉलोनी में शोक की लहर है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026