छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राशन दुकान मे जबरन अनाज के बदले पैसे देने का आरोप: मोहल्ले वालों ने कलेक्टर से की शिकायत

रायगढ़। नगर निगम के जगतपुर (वार्ड क्रमांक 4) स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन की जगह नकद राशि थमाए जाने का मामला सामने आया है। राशन दुकान संचालक की इस कथित मनमानी से परेशान वार्डवासियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से लिखित शिकायत की है और संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नकद राशि के बजाय अनाज देने की मांग

कलेक्टर को सौंपे गए शिकायत पत्र में वार्डवासियों ने बताया कि जगतपुर एक पिछड़ा इलाका है और यहां रहने वाले अधिकांश लोग गरीब तबके से आते हैं। इन परिवारों का भरण-पोषण मुख्य रूप से सरकारी राशन पर ही निर्भर है। हितग्राहियों का आरोप है कि दुकान संचालक उन्हें नियमानुसार राशन देने के बजाय नकद पैसे लेने का दबाव बना रहा है, जबकि उन्हें पैसों की जगह राशन चाहिए।

प्रभावित लोगों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर गरीबों के हक की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उचित मूल्य दुकान संचालक पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पात्र परिवारों को उनका निवाला मिल सके।

कलेक्ट्रेट पहुंचे पार्षद और दर्जनों हितग्राही

शिकायत दर्ज कराने के दौरान वार्ड पार्षद अमृत काटजू और कांग्रेस महामंत्री विकास ठेठवार के साथ वार्ड के करीब 70 से 80 हितग्राही कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस दौरान शाखा यादव, नारायण घोरे, वैभव चौबे, कौशिक भौमिक, अजहर हुसैन, भारत तिवारी, पिन्टू शर्मा, कपिल तिग्गा, उर्मिला एक्का, अरुणा एक्का, सुषमा खलखो, 80 वर्षीय बुजुर्ग मुरारी खलखो, राधा कुजुर, राजकुमारी, जगनमोहन एक्का, नीलम टोप्पो, ललिता, मीरा खड़िया और कविता सागर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में 32 लाख रुपये की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में किया था सरेंडर

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस दबाव के बाद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, फर्जी बिल-वाउचर और दोपहिया वाहनों के नंबर दर्ज कर की गई थी गबन की वारदात
सितम्बर 26, 2026

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूलों में छुट्टी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने परिजनों से बच्चों को घर पर रखने और नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की
सितम्बर 25, 2026

2 करोड़ का ‘स्टूडियो’ या सत्ता का पिंजरा? रायगढ़ में ‘रील’ वालों पर मेहरबानी और पत्रकारों की अनदेखी के पीछे का असल खेल!

10 साल से प्रेस क्लब के लिए तरसते पत्रकार और रातों-रात पास हुआ 2 करोड़ का क्रिएटर स्टूडियो! क्या रायगढ़ में आगामी चुनावों के लिए जनता के पैसे से तैयार की जा रही है 'डिजिटल फौज'?
सितम्बर 25, 2026

पुलिस की जुए के फड़ पर रेड: 20 कुबेर पुत्र गिरफ्तार, 7 लाख से ज्यादा का माल जब्त

चंद्रशेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल, मनीष राठौर, रितेश अग्रवाल (हटरी चौक), अंकित अग्रवाल उर्फ कालू, सौरभ अग्रवाल, विपूल अग्रवाल, सावन कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल (हाई स्कूल के पास), आदित्य अग्रवाल, तरुण भिंडवानी, नितिन अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, दिनेश कथुरिया, बंटी अग्रवाल, रितेश अग्रवाल (स्टेशन रोड) और प्रताप अग्रवाल रंगे हाथ धराये .
सितम्बर 25, 2026

सियासी गोता या सच में परवाह? केलो में कूदे मंत्री ओपी चौधरी तो कांग्रेस ने पूछा- ‘औद्योगिक कचरे पर कब चलेगा सफाई अभियान?’

केलो नदी में मंत्री ओपी चौधरी की छलांग पर गरमाई रायगढ़ की सियासत, विपक्ष ने पूछा- उद्योगों पर कार्रवाई से क्यों डरती है सरकार?
सितम्बर 24, 2026

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सितम्बर 24, 2026

रायगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट, जानें आज की वेदर रिपोर्ट

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा में नमी (Humidity) का स्तर 88% से 89% के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जिसके कारण दिनभर ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।
सितम्बर 24, 2026

छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की कमान! गोमती साय गुजरात की कमान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
सितम्बर 24, 2026

2000 रुपये से ज्यादा के रेलवे टिकट पर क्या लगेगा अतिरिक्त UPI चार्ज..? यात्रियों को मिली राहत..?

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR सिस्टम के तहत यात्रियों पर उठाएंगे एमडीआर का खर्चा या आईआरसीटीसी या बैंक..? क्या कहती है रेलवे और नया नियम..
सितम्बर 23, 2026