छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिंदल सीमेंट प्लांट पर धरना देने गए लोगों खूंखार कुत्ते से डराया: जमीन के बदले नौकरी मांगने पहुंचे थे.. जानिए पूरा मामला, देखें वीडियो..

रायगढ़। जिले का जिंदल सीमेंट प्लांट एक बार फिर सुर्खियों में आया है। इस प्लांट में जिन प्रभावित लोगों की जमीन गई थी। वह वादे के हिसाब रोजगार मांगने के लिए इस प्लांट के गेट पर पहुंचे थे मगर उन्हें जिंदल के खूंखार कुत्तों का सामना करना पड़ा। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया में सुबह से वायरल हो रही है।

क्या हुआ था

बताया जा रहा है कि आज सुबह कुछ प्रभावित नौकरी की मांग को लेकर जिंदल सीमेंट प्लांट का गेट बंद करने गए थे। तभी एक गार्ड अपने साथ खूंखार कुत्ता लिए पहुंचा। कुत्ता काफी आक्रामक दिखाई दे रहा था और आंदोलनकारी में से एक पर हमला करने के लिए आतुर था। जो नीचे वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं।

आगे क्या हुआ

इसके बाद देखते ही देखते, वहां लोगों का हुजूम बढ़ने लगा। फिर कुत्ते और उस गार्ड को प्रबंधन ने वहां से हटाया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के लोग भी वहां पहुंचे। माहौल गरमाने लगा। प्रबंधन लोगों से बातचीत की और उन्हें नौकरी का आश्वासन दिया और मामले को शांत किया। यह सब कुछ करीब 2 घंटे तक चला।

जिंदल ही नहीं सबकी यही कहानी

रायगढ़ में उद्योगों की वादाखिलाफी कोई नई बात नहीं है। प्रभावित अपना घर- बार, जमीन- जायदाद, सब इन जैसे उद्योगों को देने बाद इन्हीं उद्योगों में मामूली नौकरी के लिए इनके दर पर ठोकरें खाते है, आंदोलन धरना करते है। प्रशासन भी उद्योगों की जनसुनवाई और उनको जमीन दिलाने के लिए साम- दाम – दंड भेद सारी नीतियां अपनाता है, मगर शायद ही कभी वह प्रभावितों के साथ खड़ा दिखाई दिया हो। आंदोलन और धरने के समय नेतानुमा लोग भी दिखाई देते हैं मगर कंपनी में ठेका पाने के बाद वो भी कंपनी के हो जाते हैं। ऐसे नहीं प्रभावितों के हक की बात करने वाला कोई भी नहीं है, और यही पीड़ा दिन- ब-दिन एक शांत ज्वालामुखी की तरह लोगों के भीतर पनप रही है, आज नहीं तो कल भविष्य में ज्वालामुखी जरूर फटेगा।

-आशीष शर्मा

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026