छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: लापता बालिका को हरियाणा के हिसार से वापस लाई जूटमिल पुलिस.. बालिका को भगा ले जाने वाला युवक पोक्सो एक्ट में गया जेल

रायगढ़। जूटमिल क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग बालिका के मामले में संवेदनशील एसएसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए गुम बालिका के रिपोर्ट पश्चात लगातार बालिका एवं संदेही की पतासाजी की जा रही थी। गुम बालिका का लोकेशन हरियाणा के हिसार प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर जूटमिल पुलिस टीम हरियाणा हिसार भेजा गया। जहां बालिका व संदेही युवक की पतासाजी कर दोनों को वापस रायगढ़ लाया गया। युवक व बालिका हिसार में मकान निर्माण में मजदूरी का काम कर रहे थे।

घटना के संबंध में 21 दिसंबर को बालिका के पिता ने जूटमिल में आवेदन देकर बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।बालिका के गुम रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 आईपीसी का अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर लगातार बालिका की पतासाजी की जा रही थी। दस्तयाब बालिका अपने बयान में युवक दीपक यादव के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और जबरन शारीरिक संबंध बनाना बताई है। बालिका का कथन और मेडिकल के आधार पर प्रकरण में धारा 366, 376 आईपीसी और 4, 6 पोक्सो एक्ट विस्तारित कर आरोपी दीपक यादव उम्र 21 साल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के कृत्य पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किया गया, जिसके पालन में आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।

एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर आरोपी बालिका और आरोपी पतासाजी में थाना प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिदार, आरक्षक गणेश पैकरा, जितेश्वर चौहान की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026