छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: बोन्दा के कन्हैया राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम! बढाया जिले और समाज का मान

राजधानी रायपुर में आयोजित 3 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ. जिसमें विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने भाग लिया, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकार ब्लॉक स्तर,जिला स्तर,संभाग स्तर से विजई होकर पहुंचे नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सरिया ब्लॉक के बोन्दा गांव के निवासी कन्हैया पटेल मृदंग वादन में राज्य स्तरीय तक पहुंचे और उन्होंने 18 से 40 वर्ष की आयु की प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, प्रतियोगिता के दौरान ओशराम दिव्या ने कन्हैया के हारमोनियम में साथ दिया । विजेता होने के पश्चात कन्हैया को उच्च शिक्षा व खेल युवा कल्याण मंत्री ने सम्मानित किया ।प्रतियोगिता में प्रथम आने के बाद कन्हैया के परिजन ग्रामीण सहित क्षेत्र और जिले में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है लगातार कन्हैया को बधाई देने के लिए लोगों के ताता लगा हुआ है.

कौन है कन्हैया पटेल

कन्हैया पटेल मनबोध पटेल (तोषराम)और यशवंती पटेल के छोटे पुत्र हैं जिनकी उम्र महज 25 वर्ष है उनके दादा का नाम नोहर सिंह पटेल और वो बोंदा गांव सरिया ब्लॉक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के निवासी हैं और वर्तमान में धरमजयगढ़ के एकलव्य आवासीय विद्यालय में बतौर संगीत के अतिथि शिक्षक है, परिजनों से चर्चा करते हुए बताया कि कन्हैया बचपन से ही संगीत के क्षेत्र में रुचि रखता था गांव में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रियता दिखाते हुए संगीत के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहता जिस जिसके बाद परिजनों ने उसे संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में दाखिला कराया और वहां से संगीत की डिग्री लेकर अब वह संगीत के क्षेत्र में माहिर बन रहा है।

कन्हैया पटेल प्रस्तुति देते हुए

खैरागढ़ से पढाई गुरु को श्रेय

कन्हैया ने बताया की वह तबला में एम की पढाई वर्ष 2020 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से किया है ।और वो अपने हर प्रतियोगिता में जीत का श्रेय अपने माता पिता और गुरु
पंडीत मुकुंद नारायण भाले को देना चाहता है क्योंकि इन्ही के मार्गर्शन और आशीर्वाद से सफल हो पा रहा है.

माली सामाज के गर्व

कन्हैया पटेल के विजयी होने के बाद माली सामाज के लिए भी यह गर्व का विषय बना हुआ है,सामाज के प्रबुद्ध जन कह रहे हैं की कन्हैया ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर समाज का मान बढ़ाया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026