छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ : हत्या के आरोपित पांच युवकों को कापू पुलिस ने किया गिरफ्तार..झगड़ा मारपीट से वृद्ध की हुई थी मौत

रायगढ़ : दिनांक 02.01.2022 को थाना कापू के ग्राम बारबंद में रहने वाला अशोक यादव (उम्र 22 साल) थाना कापू आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि बीते रात्रि (दिनांक 01.01.2023) को जगालमौहा इमलीपारा, कापू निवासी राजेश एक्का और उसके साथी घर घुसकर मारपीट करने से उसके भाई पवन यादव (30 साल) मामा परशुराम यादव (65 साल) और गणेशी बाई (55 साल) को चोटें आयी है । कापू पुलिस द्वारा आहतों का सीएचसी विजयनगर में मुलाहिजा कराया गया, जहां चिकित्सक द्वारा आहत परशु राम यादव को रिफर कर एक्स-रे, सिटी स्कैन कराने कहा गया था ।

दूसरे दिन परशुराम को ईलाज के लिये उसके परिवारजन रायगढ़ ला रहे थे जो फौत हो गया । आहत परशुराम यादव के अकाल मृत्यु की जांच पर तत्काल थाना प्रभारी कापू हमराह स्टाफ के साथ ग्राम बारबंद पहुंचे । मौके पर मर्ग पंचानामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये रवाना किया गया । घटना के संबंध में गांव का मुकेश कुमार (31 साल) रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि दिनांक 01/01/23 के रात करीब 8-00 बजे ये लोग अपने घर के बाहर खड़े थे । वहीं पर इनकी मोटर सायकल भी खड़ी थी।

उसी समय जगालमौहा, इमलीपारा  का राजेश एक्का बोलेरो को चलाते हुए लाया जिसके वाहन से मोटर सायकल और अशोक यादव को हल्का टच हुआ । उसके बाद राजेश एक्का बोलेरो को खड़े कर लड़ाई झगड़ा करने लगा फिर वहां से चला गया । कुछ देर बाद 2 बाइक में राजेश एक्का अपने साथियों के साथ वापस बस्ती आया और बोलेरो-मोटर सायकल के टकराने वाली बात को लेकर गाली गलौज करते हुए सभी अशोक के घर में घुस गये और घर में अशोक और घर में मौजूद लोगों को हाथ मुक्का व डंडा से मारने लगे।

जिससे गणेशी  यादव, परशु यादव, पवन को  ज्यादा  चोट आया और आरोपियों के मारपीट से आयी चोट पर परशुराम यादव पिता स्व.बुटरा यादव उम्र 65 वर्ष सा.बारबंद थाना कापू की मौत हुई है, रिपोर्ट पर आरोपी राजेश एक्का व उसके साथियों पर अपराध क्रमांक 04/2023 धारा 147,302,294,323 भादवि का अपराध पंजीबद्ध  किया गया ।

घटना को गंभीरता से लेते हुए कापू थाना प्रभारी आहत और गवाहों से पूछताछ कर मारपीट करने वाले युवकों की पतासाजी किया गया जिस पर आरोपी (1) राजेश एक्का पिता इमरान एक्का उम्र 23 साल निवासी जगालमौहा इमलीपारा थाना कापू (2) अलिप खलखो को पिता जेम्स खलखो उम्र 20 साल निवासी जगालमौहा इमलीपारा थाना कापू (3) सुनील एक्का पिता किरण एक्का 28 साल निवासी जगालमौहा इमलीपारा थाना कापू (4) अर्जुन तिर्की पिता मोहन तिर्की उम्र 22 साल निवासी जलालमौहा खराभौना थाना कापू (5) विनाईत केरकेट्टा पिता अकल साय केरकेट्टा उम्र 23 साल निवासी धौराभाठा थाना धरमजयगढ़ को तत्काल पुलिस टीम हिरासत में लिया गया ।

आरोपियों से पूछताछ कर आरोपी- राजेश एक्का से घटना में प्रयुक्त डंडा और अन्य आरोपियों से 02 बाइक जप्त कर बरामद किया गया है। जिन्हें कल दिनांक 04.01.2023 के दोपहर गिरफ्तार कर जेएमएफसी धरमजयगढ़ के न्यायालय पेश किया गया। जहां से जेल वारंट पर को जिला जेल रायगढ़ दाखिल कराया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026