छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मजदूर युवक की मौत: परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, कोतरा रोड थाने का मामला

रायगढ़। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना किरोड़ीमल नगर क्षेत्र की है। मृतक के परिजनों ने उसकी मौत को मारपीट से जुड़ा मामला बताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सोए (35 वर्ष), पिता चुमरु सोए, मूल निवासी झारखंड का था और लगभग 20 वर्ष पहले रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर में आकर जिंदल कंपनी में वेल्डर के रूप में काम करता था। 15 दिसंबर की शाम कंपनी से ड्यूटी खत्म करने के बाद वह शराब पीकर घर लौटा। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक रिश्तेदार महिला और उसके बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही दोनों ने सुरेंद्र के साथ मारपीट कर दी। खुद को बचाने के लिए सुरेंद्र भागकर सड़क पर आ गया, जहां स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन तब तक उसे गंभीर अंदरूनी चोटें लग चुकी थीं। उसके मुंह से खून आने लगा था, जिसके बाद रात में ही परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 16 दिसंबर की सुबह उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन ने सूचना कोतरारोड पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप: मृतक के छोटे भाई का कहना है कि सुरेंद्र की मौत पड़ोसियों की पिटाई से हुई है। मोहल्ले में मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सकती है। परिजनों ने वीडियो फुटेज की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने कहा – पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कारण: कोतरारोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मृतक सुरेंद्र सोए शराब पीने का आदी था, इससे 15 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर पड़ोस की महिला ने उसे अस्पताल में भर्ती कराई थी, साथ ही जिला अस्पताल के डाक्टर ने भी पर्ची में बीमारी से मौत होने की पुष्टि की है, लेकिन परिजन मारपीट का आरोप लगा रहे हैं तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही इस मामले में घटना स्थल पर मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ होगी, जिसके बाद जो भी कारण आएगा, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026