छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोतरा रोड थाने के बाहर तनाव: भारी पुलिस बल तैनात, SSP ने बातचीत के लिए बुलाया किसानों का प्रतिनिधिमंडल

रायगढ़। ग्राम गेजामुड़ा के किसानों और कंपनियों के बीच जमीन मुआवजे का विवाद अब एक बड़े आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। बीती रात से कोतरा रोड थाने के सामने धरने पर बैठे किसान और परिजनों का हौसला अभी भी नहीं टूटा है। मामले की गंभीरता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए रविवार दोपहर कोतरा रोड थाने को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और खुद रायगढ़ एसपी शशि मोहन सिंह ने डैमेज कंट्रोल के लिए किसानों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया है।

​हाइलाइट्स

  • ​कोतरा रोड थाने के बाहर दोपहर 1 बजे तक हालात तनावपूर्ण, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
  • एडिशनल SP और आसपास के कई थानों के टीआई (थाना प्रभारी) मौके पर पहुंचना शुरू किए हैं
  • ​अपनी मांगों पर पीछे हटने को तैयार नहीं ग्रामीण, चिलचिलाती धूप में भी जारी है धरना
  • रायगढ़ SSP शशि मोहन सिंह ने 5 किसानों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया
  • ​ग्रामीणों की स्पष्ट मांग- ‘शासकीय कार्य में बाधा’ जैसी संगीन धाराओं में फंसाए गए ऋषि पटेल को किया जाए दोषमुक्त

​पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कोतरा रोड थाना

रविवार दोपहर 1 बजते-बजते कोतरा रोड थाने के बाहर का नजारा पूरी तरह बदल गया है। ग्रामीणों के बढ़ते हुजूम और उनके अटल इरादों को देखते हुए प्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस बल बुला लिया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए एडिशनल एसपी (Additional SP) के साथ-साथ शहर और आसपास के कई थानों के थाना प्रभारियों (TI) को मौके पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन लगातार भीड़ को समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ग्रामीण टस से मस होने को तैयार नहीं हैं।

थाने के बाहर भारी मात्रा में पुलिस

SSP ने शुरू की बातचीत की कोशिश, बुलाया प्रतिनिधिमंडल

धरने पर बैठे ग्रामीणों के आक्रोश की गूंज पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। मामले को और ज्यादा तूल पकड़ने से रोकने के लिए रायगढ़ पुलिस कप्तान (SP) शशि मोहन सिंह ने खुद मोर्चा संभाला है। एसपी ने गतिरोध तोड़ने और बातचीत का रास्ता निकालने के लिए फोन कर गांव के किसानों के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल (Delegation) को चर्चा के लिए बुलाया है। फिलहाल कुछ ग्रामीण एडिशनल एसपी से थाने के अंदर बातचीत कर रहे हैं। इस बैठक से क्या हल निकलता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

कल शाम 5:00 बजे से थाने के बाहर बैठे हैं परिजन और ग्रामीण

​’संगीन धाराओं से किया जाए दोषमुक्त’

ग्रामीणों और परिजनों का सीधा आरोप है कि जमीन मुआवजे की जायज लड़ाई लड़ रहे ऋषि पटेल को पुलिस ने कंपनियों के दबाव में आकर गलत तरीके से दिनदहाड़े धोखे से उठा लिया और जेल में डाल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने ऋषि की आवाज दबाने के लिए उस पर ‘सरकारी काम में बाधा डालने’ सहित कई अन्य संगीन और झूठी धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों की सबसे प्रमुख मांग यही है कि ऋषि पटेल पर लगाए गए सभी फर्जी मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए और उसे बिना शर्त दोषमुक्त किया जाए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026