छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में गृह प्रवेश से पहले हुआ था खूनी खेल: अब 2 हत्यारों को मिली ताउम्र जेल

रायगढ़. जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र (खैरपुर जमुनीपारा) में साल 2023 में हुए बहुचर्चित हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने गली मरम्मत के मामूली विवाद में चाकू गोदकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है।

खबर के मुख्य बिंदु:

  • 24 जनवरी 2023 को खैरपुर जमुनीपारा में गृह प्रवेश की तैयारी के दौरान हुआ था विवाद
  • गली मरम्मत को लेकर हुए झगड़े में महिला और बीच-बचाव करने आए उसके जीजा पर हुआ था जानलेवा हमला
  • इलाज के दौरान जीजा छोटनराम की हो गई थी मौत,
  • पुलिस ने देवव्रत और कार्तिक को किया था गिरफ्तार
  • अदालत ने दोनों दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा,
  • पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये का मिलेगा मुआवजा

गृह प्रवेश की खुशियों के बीच विवाद

यह घटना 24 जनवरी 2023 की है। खैरपुर जमुनीपारा में मुन्ना कुमार के नए मकान में 26 जनवरी को गृह प्रवेश होना था और वहां तैयारियां चल रही थीं।

इसी बीच मोहल्ले का रहने वाला देवव्रत अपनी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। गली की मरम्मत के काम को लेकर उसका मुन्ना और उसके परिवार से विवाद हो गया, जिसके बाद वह वहां से चला गया।

महिला को मारा चाकू, बचाने आए जीजा की मौत

कुछ देर बाद देवव्रत अपने साथी कार्तिक राम तुरी के साथ वापस लौटा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि कार्तिक ने सब्जी काटने वाली लोहे की छुरी निकाली और मुन्ना की बहन ललिता देवी के पेट में वार कर दिया।

जब ललिता का जीजा छोटनराम बीच-बचाव करने आया, तो आरोपियों ने उस पर भी उसी छुरी से जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ छोटनराम को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ठोस सबूतों के आधार पर ताउम्र जेल

तत्कालीन कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों कार्तिक राम तुरी और देवव्रत कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस द्वारा समय पर पेश किए गए वैज्ञानिक सबूतों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार ठाकुर की अदालत ने दोनों को हत्या का दोषी माना। कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भी आदेश दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026