छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Well Done कोतवाली: हमारे पास कोई सुराग नहीं आप ढूंढ कर लाओ..??

रायगढ़। पिछले महीने रायगढ़ के एक सिविल ठेकेदार से बिलासपुर के डॉक्टर दंपति के द्वारा 15 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था। महीना बीत जाने के बाद भी ठगने वाला मौज से घूम रहा है और ठगी का शिकार पीड़ित अपने जीवन भर की बचत को गंवाकर, कोतवाली के चक्कर काट- काटकर.. अपने आप को हारा हुआ और असहाय महसूस कर रहा है।

पुलिस कप्तान ना होते तो FIR भी ना होती

इस मामले में पीड़ित चंदन सिंह ठाकुर ने बताया कि कोतवाली पुलिस का रवैया FIR दर्ज करने से लेकर ही ढुलमुल रहा है। पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज करने के बाद मामले में गैर जमानती ठगी के मामले में FIR हुई है। FIR तो दर्ज हो गई मगर गिरफ्तारी के लिए महीने भर से कोतवाली पुलिस के द्वारा किसी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी से कई बार मुलाकात हुई है, मगर आरोपियों को पकड़ने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं दिखी।

ऐसा भी नहीं कि आरोपी फरार हो या कहीं छुप छुपाकर बैठे हो। वे बड़े आराम से मामले को निपटाने के जुगाड़ में लगे हुए हैं। वे ऐसे मौज में घूम रहे हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं या जैसे सब कुछ सेट हो चुका हैं।

हमारे पास सुराग नहीं आप ढूंढ कर लाओ..?

पीड़ित ने यह भी बताया कि थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल द्वारा उसे बताया गया कि उनके पास कोई भी सुराग नहीं है। अगर आपके पास कोई सुराग है तो बता दो हम जाकर पकड़ लेंगे?

रायगढ़ पुलिस के पास मजबूत साइबर सेल होने के बावजूद भी कोतवाली पुलिस अभी तक उन आरोपी दंपतियों को ट्रेस नहीं पाई..! यह बात हजम करने के लायक भी नहीं है..?? या कोतवाली पुलिस ने अभी तक साइबर पुलिस को मामला भेजा है या नहीं यह भी एक बड़ा रहस्य है! ऐसे में पुलिस पर सवाल और संदेह उठाना तो जायज हैं।

मामला

आपको बता दे कि पिछले साल 23 अक्टूबर को सिविल ठेकेदार चंदन सिंह ठाकुर से बिलासपुर सिम्स के कथित डॉक्टर दंपति पल्लवी मिश्रा बंजारे और उसके पति संजय बंजारे ने रायपुर में एक  डुप्लेक्स मकान के नाम पर 15 लाख ठग लिए थे। पीड़ित को ठगी का एहसास तब हुआ, जब उसे पता चला कि जब इसी मकान का सौदा आरोपी दंपति ने बिलासपुर के आशीष टंडन और रायपुर मोहम्मद तौसीफ से भी कर लिया हैं। चंदन सिंह ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो शुरू में उसे एसटी एससी एक्ट के तहत फसाने की धमकी दी गई। फिर बाद में जब उसने पुलिस के पास जाने के बात कहीं तो एक चेक दे दिया गया, जो बाउंस हो गया।

भरोसा..??

फिलहाल वह पैसे लौटाने से साफ इनकार कर रहा है और पीड़ित अपने जीवन भर की जमा पूंजी गावने के बाद पुलिस के इस रवैये से पीड़ित मानसिक रूप से परेशान है और अपने आप को हारा हुआ महसूस कर रहा है। सच हो यह प्रतीत हो रहा है कि जितना उसे उस आरोपी डॉक्टर दंपति ने ठगा, उससे कहीं ज्यादा कोतवाली पुलिस ने ठग दिया है! भले ही आप CRPC को BNS कर दो, मगर कानून के ऐसे कथित ठेकेदार नही बदले, तो कैसे लोगो को सरकार, संविधान, न्याय और कानून पर भरोसा होगा..??

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026