छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: मा-बेटी का बेरहमी से मर्डर! निर्माणाधीन मकान में मिली दोनो की लाश! पुलिस की जांच जारी..

रायगढ़: जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब उर्मिला संवरा (45) और उनकी बड़ी बेटी पूर्णिमा संवरा (24) की लाशें घर के पास एक निर्माणाधीन मकान के मलबे में दबी मिलीं। घटना का खुलासा तब हुआ जब उर्मिला की छोटी बेटी कल्पना (18) मंगलवार सुबह करीब 6 बजे डांस ग्रुप से घर लौटी और देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था, जबकि अंदर खून से सने फर्श पर मां-बेटी की लाशें पड़ी थीं।

घटना स्थल

कभी न भूलने वाली इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। कल्पना और उनके गोद लिए हुए भाई ने पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों की हत्या बहुत क्रूरता से की गई थी। दोनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि हत्या सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर की गई। घटनास्थल से एक बैट भी बरामद हुआ है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किए जाने का शक है।

मकान में मिली लाश

पुलिस की कार्रवाई:

पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस ने घर को सील कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से भी तकनीकी दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। एसपी दिव्यांग पटेल ने आशंका जताई है कि हत्या सोमवार रात को की गई होगी।

जांच में जटी पुलिस

स्थानीय लोगों का बयान:

गांव के लोग इस घटना से हैरान हैं, क्योंकि यह वारदात थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। इस घटना ने पुलिस के लिए भी एक चुनौती खड़ी कर दी है कि थाने के पास इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई। एसपी ने मामले में किसी जानकार के शामिल होने का भी अनुमान जताया है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का भरोसा जताया है और मामले की पूरी छानबीन जारी है।

परिजनों का दुख:

घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उर्मिला और पूर्णिमा के परिजनों को इस हादसे से गहरा सदमा लगा है। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

हत्या की इस कड़ी घटना ने न केवल पुसौर क्षेत्र को हिला दिया है, बल्कि पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। फिलहाल, हत्या के आरोपियों की तलाश जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026