छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के मां मनी प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट: 4 घायल.. दो मजदूरों को गंभीर हालत में किया गया रायपुर रिफर

रायगढ़। जिले की औद्योगिक फैक्ट्री में काम करना जंग में जाने के बराबर है। आए दिन हादसों की खबर आती रहती है। फिलहाल बीती रात रायगढ़ के पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित मां मनी में भीषण हादसा हुआ। जिसकी चपेट में चार मजदूर आ गए बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का इंडक्शन फर्नेस ब्लास्ट हो गया। इनमें से दो मजदूरों को रायपुर रिफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी अनुसार घायल मजदूर के नाम अनुज कुमार उम्र 35 वर्ष, सुधीर कुमार उम्र 47 वर्ष, रामानंद सहनी उम्र 40 वर्ष, संजय श्रीवास्तव उम्र 52 वर्ष बताया जा रहा है।

घटना के बाद मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद आनंद-फानन महीने जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां से आज सुबह इनमें से दो मजदूरों को हालत गंभीर देखते हुए रायपुर रिफर किया गया है।

आपको बता दे कि अभी हाल ही में एन आर इस्पात में भी फर्नेस पर ऊंचाई पर काम करने के दौरान, करीब 30 फीट नीचे गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। रायगढ़ में ऐसे हादसे आए दिन होते रहते हैं मगर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर श्रम विभाग जांच तक ही सीमित है। श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर श्रम विभाग द्वारा फिलहाल ऐसी कोई पहल धरातल पर दिखाई नहीं देती।

[bsa_pro_ad_space id=5]

ख़बर शेयर करें: