छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महानदी का जलस्तर बढ़ने से पुसौर के गांवों में घुसा पानी: सूरजगढ़ और परसापाली के ग्रामीण राहत शिविरों में शिफ्ट

रायगढ़। महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुसौर विकासखंड के तटीय इलाकों में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सूरजगढ़ और परसापाली गांव में नदी का पानी प्रवेश करने के बाद प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। शासन के निर्देश और कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संवेदनशील इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

सूरजगढ़ और परसापाली में बने राहत शिविर, मवेशियों को भी सुरक्षित निकाला गया

पुसौर विकासखंड के सूरजगढ़ में बाढ़ की स्थिति से करीब 450 लोग प्रभावित हुए हैं। इन ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए पड़ीगांव में राहत शिविर स्थापित किया गया है, जहां लोगों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन द्वारा शिविर में भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

इसी तरह परसापाली गांव में भी बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रभावितों के लिए छिछोर उमरिया के स्कूल भवन में राहत शिविर बनाया गया है। यहां भी ग्रामीणों को सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। जनहानि रोकने के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावित इलाकों से मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

अधिकारियों का दल मौके पर तैनात, नदी किनारे न जाने की अपील

एसडीएम महेश शर्मा सहित प्रशासनिक अमला प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर जलस्तर, राहत व्यवस्थाओं और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। पुसौर जनपद पंचायत के सीईओ, पंचायत सचिव, पटवारी और पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी ग्राउंड पर डटे हुए हैं।

प्रशासन की प्राथमिकता किसी भी प्रकार के जन-धन के नुकसान को टालना है। इसके मद्देनजर महानदी के अन्य तटीय क्षेत्रों में भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी के किनारों पर जाने से बचें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रीलबाज अब हो गए ‘कंटेंट क्रिएटर’..? सरकारी मेहरबानी के बीच पहचान, प्रामाणिकता और जवाबदेही का बड़ा सवाल

 क्या सरकारी मेहरबानी से रीलबाज बन जाएंगे लोकतंत्र के नए प्रवक्ता? जानिए प्रामाणिकता, चयन और जवाबदेही के वे कड़े सवाल जिन पर टिकी है भविष्य की पत्रकारिता।
सितम्बर 27, 2026

रायगढ़ में 32 लाख रुपये की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में किया था सरेंडर

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस दबाव के बाद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, फर्जी बिल-वाउचर और दोपहिया वाहनों के नंबर दर्ज कर की गई थी गबन की वारदात
सितम्बर 26, 2026

राशन दुकान मे जबरन अनाज के बदले पैसे देने का आरोप: मोहल्ले वालों ने कलेक्टर से की शिकायत

वार्ड क्रमांक 4 के राशन दुकान संचालक की मनमानी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे हितग्राही, अनाज देने और संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
सितम्बर 26, 2026

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूलों में छुट्टी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने परिजनों से बच्चों को घर पर रखने और नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की
सितम्बर 25, 2026

2 करोड़ का ‘स्टूडियो’ या सत्ता का पिंजरा? रायगढ़ में ‘रील’ वालों पर मेहरबानी और पत्रकारों की अनदेखी के पीछे का असल खेल!

10 साल से प्रेस क्लब के लिए तरसते पत्रकार और रातों-रात पास हुआ 2 करोड़ का क्रिएटर स्टूडियो! क्या रायगढ़ में आगामी चुनावों के लिए जनता के पैसे से तैयार की जा रही है 'डिजिटल फौज'?
सितम्बर 25, 2026

पुलिस की जुए के फड़ पर रेड: 20 कुबेर पुत्र गिरफ्तार, 7 लाख से ज्यादा का माल जब्त

चंद्रशेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल, मनीष राठौर, रितेश अग्रवाल (हटरी चौक), अंकित अग्रवाल उर्फ कालू, सौरभ अग्रवाल, विपूल अग्रवाल, सावन कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल (हाई स्कूल के पास), आदित्य अग्रवाल, तरुण भिंडवानी, नितिन अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, दिनेश कथुरिया, बंटी अग्रवाल, रितेश अग्रवाल (स्टेशन रोड) और प्रताप अग्रवाल रंगे हाथ धराये .
सितम्बर 25, 2026

सियासी गोता या सच में परवाह? केलो में कूदे मंत्री ओपी चौधरी तो कांग्रेस ने पूछा- ‘औद्योगिक कचरे पर कब चलेगा सफाई अभियान?’

केलो नदी में मंत्री ओपी चौधरी की छलांग पर गरमाई रायगढ़ की सियासत, विपक्ष ने पूछा- उद्योगों पर कार्रवाई से क्यों डरती है सरकार?
सितम्बर 24, 2026

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सितम्बर 24, 2026

रायगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट, जानें आज की वेदर रिपोर्ट

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा में नमी (Humidity) का स्तर 88% से 89% के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जिसके कारण दिनभर ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।
सितम्बर 24, 2026