छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सोशल मीडिया में रायगढ़ महापौर को मिला साइकिल से आने का न्योता: सड़क इतनी खराब की लोग ले रहे मजे! आप भी पढ़े मजेदार कमेंट

रायगढ़। रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान रोज सुबह-सुबह अपनी साइकिल यात्रा में निकलते हैं। वार्ड का जायजा लेते हैं। लोगों से मिलते जुलते हैं। जिसकी तस्वीर भी रोज सुबह-सुबह उनके फेसबुक अकाउंट पर आपको दिख जाएगी। इस बार महापौर जीवर्धन चौहान को सुबह साइकिल से आने का न्योता मिला है एक खास जगह पर!

रायगढ़ महापौर द्वारा रोज सुबह वार्डो का साइकिल से दौरा किया जाता है

वैसे भी महापौर सोशल मीडिया में ज्यादा एक्टिव रहते हैं, तो यह न्योता भी उन्हें सोशल मीडिया में ही दिया गया है। ढिमरापुर चौक से बाईपास होते हुए कोतरा रोड थाना तक आने का न्यौता रायगढ़ के युवा संजय सोनी ने दिया है।

सोशल मीडिया में न्योते वाली पोस्ट

हालांकि महापौर वहां पहुंचे या ना पहुंचे मगरइस पोस्ट पर कई मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। इनमें से कुछ कमेंट्स को हम आपको बताते हैं।

“बहुत ही खराब रास्ता है कही cycle पंचर ना हों जाए महोदय”


पैदल चलना मुश्किल है वहाँ तो

–  इसलिए साइकल से बुला रहा हूं।

– नाव से बनेगा


शक्कर बीपी सब लो हो जाएगा


बहुत ख़राब रोड हों गया है.. मै हर दिन आना जाना करता हूँ 😔

“– चांद की धरा बोलो जनाब“


दौरा हो रहा या नजूल कब्ज़ा ढूंढा जा रहा


ऐसे  झनकारो जी कोनो ढोड़हा में बोजा बोजी जाही कि कुछु हो जाएगा
तब मरन हो जाही सायकल हर टुट टुटा जाही पाछु पछताना पड़ेगा 😁 निपोर के


फिलहाल इस पोस्ट पर मजेदार लगातार कमेंट आ रहे हैं। मगर इस सड़क पर महापौर जी कब पहुंचेंगे। यह देखने वाली बात होगी। वैसे भी महापौर जी सोशल मीडिया में एक्टिव पर्सन है, सोशल मीडिया में उनकी दिनचर्या या कामकाज उनके पोस्ट में दिखती रहती है। उम्मीद है कि महापौर को अब तक इस न्योते का पता चल गया होगा! वैसे चुनाव के समय “चाय वाला” के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ में फेमस हुएरायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान, मिलनसार और जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। इसलिए रायगढ़ की जनता ने उन्हें अपना भरपूर प्यार देकर ऐतिहासिक मतों से जिताया है, तो जनता जनार्दन थोड़ी-थोड़ी ठिठोली, थोड़ा गुस्सा तो कर ही सकती है।

4 सितंबर को हुई बारिश के बाद यहां की ली गई तस्वीर

आपको बता दें कि सड़क तो यहां पहले भी बनी है मगर पता नहीं उसकी उम्र लंबी नहीं होती! देखा जाए तो इस सड़क की हालत वाकई बहुत ज्यादा खराब है। सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क बता पाना मुश्किल है। थोड़ी सी बारिश में ही, यहां पैदल चलना भी मुश्किल हैं। भारी वाहनों की आवाजाही लगातार रहती है, ऐसे समय में दुपहिया वाहन से जाना जन जोखिम में डालना है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026