छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ : तेंदूपत्ता संग्रहकों के लिए मजबूत आधार बना शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना!

रायगढ़ : शासन निरंतर ग्रामीण आजीविका को संबल और सामाजिक सुरक्षा को केंद्रित कर कार्य योजना बना रहीं है। इसी दूरदर्शिता का परिणाम है, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना। जहां शासन समर्थन मूल्य पर संग्राहकों से तेंदूपत्ता खरीद रही है, तो वही दूसरी ओर उनकी सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बखूबी उठा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहीद महेन्द्रकर्मा तेन्दूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना 05 अगस्त 2020 को लागू किया गया। योजना से आज ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को मुुश्किल वक्त में सहारा देने का कार्य कर रही है। जब किसी कारणवश परिवार के मुखिया की दुर्घटना अथवा अकाल मृत्यु होने की स्थिति में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता था, लेकिन अब योजनाओं से मुश्किल समय में परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है।

डीएफओ स्टाइलो मंडावी ने बताया कि शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना अन्तर्गत तेन्दूपत्ता के पंजीकृत संग्राहक परिवार के मुखिया जिसकी मृत्यु 18 से 50 वर्ष की उम्र में सामान्य मृत्यु होने पर उसके नामांकित उतराधिकारी को 2 लाख रुपए की राशि अनुदान सहायता राशि देने का प्रावधान है एवं इस योजना के अन्तर्गत दुर्घटना से मृत्यु होने की दशा में राशि 2 लाख अतिरिक्त रुप से दिये जाने का प्रावधान है।

इसी प्रकार दुर्घटना में पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये की राशि तथा आंशिक विकलांगता की स्थिति में 01 लाख रुपये की सहायता अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। इसके अलावा पंजीकृत संग्राहक परिवार के मुखिया जिनकी आयु मृत्यु दिनांक को 50 से 59 वर्ष के बीच में सामान्य मृत्यु होने पर नामांकित उतराधिकारी को 30 हजार रुपए,  दुर्घटना में पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 75 हजार रुपये तथा आंशिक विकलांगता की स्थिति में 37 हजार 500 रुपये की सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाने की प्रावधान है।

इसी प्रकार संघ संचालित सामुहिक सुरक्षा योजना 1 अप्रैल 2020 से लागू किया गया है, जिसमे 18 से 60 वर्ष तक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया को छोड़कर परिवार के अन्य पंजीकृत सदस्य की इस योजना के तहत आकस्मिक मृत्यु एवं दुर्घटना से मृत्यु होने पर 12 हजार रुपये की दावा राशि प्रदाय किये जाने का प्रावधान है।

जिला यूनियन रायगढ़ अंतर्गत शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 328 संग्राहक को 5 करोड़ 29 लाख 25 हजार एवं संघ संचालित सामुहिक सुरक्षा योजना के तहत 139 संग्राहकों को 16 लाख 68 हजार रुपये प्रदाय किए गए है। इसी तरह जिला यूनियन धरमजयगढ़ अंतर्गत शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 157 संग्राहकों को 2 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपये तथा समूह बीमा योजना अंतर्गत 148 संग्राहकों को 17 लाख 76 हजार रुपये प्रदाय किए गए है। इस प्रकार जिले में रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ वनमण्डल अन्तर्गत कुल 772 हितग्राहियों को दोनों योजनाओं के माध्यम से वर्ष 2021-22 में कुल 8 करोड़ 11 लाख 19 हजार की राशि वितरित की गई।

विभागीय योजनाओं का मिल रहा लाभ

पुसौर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम-लहंगापाली निवासी धनुर्जय सिदार ने बताया की तेंदूपत्ता का अच्छा मूल्य मिल रहा है। गत वर्ष वे 8 से 12 हजार रुपये तक का तेंदूपत्ता व्रिकय कर चुके है। नावापाली निवासी बहरतीन सिदार ने बताया कि तेंदूपत्ता तोडऩे के पैसे के साथ बोनस भी मिलता है, इसके अलावा उन्हें और अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है। नावापली निवासी राजकुमार सिदार बताते है कि उनका परिवार तेंदूपत्ता तोडऩे का कार्य भी करते है। विभागीय योजना के तहत पिता की मृत्यु पर उन्हें सहायता राशि भी प्राप्त हुई थी। जिससे उनके परिवार को काफी मदद मिली। इसी प्रकार विभागीय योजना से बच्चों को वार्षिक छात्रवृत्ति मिलती है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026