छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में अमित बघेल पर अब तक नहीं हुई FIR: अग्रवाल समाज में आक्रोश, कल होगा एसपी ऑफिस के सामने होगा बड़ा धरना, सैकड़ो की संख्या में जुटेगा अग्रवाल समाज

रायगढ़। अग्रवाल समाज के शिरोमणि महाराज अग्रसेन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित बघेल की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से अग्र समाज में काफी आक्रोश है। समाज के गणमान्य नागरिकों ने रविवार को अग्रसेन भवन में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की गई। वहीं समाज ने अब सड़क पर उतर कर आंदोलन को और तेज करने तथा मंगलवार 4 नवंबर को सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस धरने में सैकड़ो की संख्या में अग्रवाल समाज के महिला और पुरुष इकट्ठे होने की संभावना है।

इस बारे में अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग द्वारा बताया गया कि अमित बघेल के द्वारा हमारे आराध्य के बारे में की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर पांच दिन पहले ही समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा रायगढ़ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई थी और मामले में एफआईआर दर्ज करने और अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग की की गई थी। इसके अलावा 30 अक्टूबर को रायगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा अग्रवाल समाज, सिंधी समाज और सतनामी समाज की बैठक ली गई थी। जिसमें समाज के लोगों ने मौखिक रूप से अमित बघेल पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। इसके लिए रविवार को समाज की बैठक में फैसला लिया गया कि 4 नवंबर को सुबह 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इसमें अग्रवाल समाज के लोगों से आग्रह किया गया है कि सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक अपनी प्रतिष्ठानों को स्वेच्छा से बंद करें और धरने पर उपस्थित होकर समाज के हित और सम्मान के लिए अपना सहयोग दें।

पहले भी हुआ है  धरना

31 अक्टूबर को अग्रवाल समाज के युवक गोपाल बापोडिया द्वारा भी एसपी ऑफिस के बगल में गांधी प्रतिमा में अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए धरना दिया गया था। जिसे समाज के लोगों का भी समर्थन मिला था। 2 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों के अमित बघेल के ऊपर एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन के बाद गोपाल धरने से उठे थे।

रविवार को हुई बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि अमित बघेल द्वारा अग्रसेन महाराज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने पूरे समाज की भावनाओं को आहत किया है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे समाज में रोष और बढ़ गया है। यही वजह है कि अब सडक़ पर उतर कर आंदोलन को तेज किया जावेगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026