रायगढ़। जिला प्रशासन में कसावट लाने की दिशा में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आदेश के तहत रायगढ़ एसडीएम प्रवीण तिवारी का तबादला कर उन्हें खरसिया का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक सख्ती और बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर द्वारा लिए गए इस निर्णय को जिले में प्रशासनिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रायगढ़ और खरसिया दोनों ही तहसीलों में इस बदलाव से नए तेवर और कार्यशैली देखने की संभावना जताई जा रही है।



