छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में राज्योत्सव का भव्य आगाज 2 नवम्बर से: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन,  वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे उद्घाटन

  • राज्योत्सव का भव्य आगाज 2 नवम्बर से
  • वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी करेंगे उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ
  • शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, तैयारी पूरी
  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
  • छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा और गौरवगाथा का बनेगा साक्षी राज्योत्सव

रायगढ़, 1 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव-2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। स्टेडियम परिसर में बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम, पार्किंग, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया गया है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। राज्योत्सव का उद्घाटन 2 नवंबर को प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा।

रायगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह आयोजन राज्य की 25 वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों, समग्र विकास और लोकसंस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत करेगा। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास यात्राओं पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण समृद्धि, औद्योगिक प्रगति, सामाजिक उन्नति और समृद्ध लोकसंस्कृति की सजीव झलक देखने को मिलेगी। समारोह में प्रतिदिन सायं 6 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिनसे पूरा स्टेडियम उत्सवमय माहौल में रंग जाएगा। राज्योत्सव-2025 न केवल छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विकास यात्रा का उत्सव होगा, बल्कि यह राज्य की संस्कृति, जनभागीदारी और समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम भी बनेगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026