छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ मे फिर आस्था के साथ खिलवाड़: भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों को खंडित कर नाली में फेंका

रायगढ़। रायगढ़ में इन दिनों धार्मिक और सामाजिक उन्माद की रोज नई खबरें सुनने को मिल रही है। ताजा मामला घरघोड़ा के नेगीपारा का है। जहां भगवान श्री राम माता सीता और लक्ष्मण जी की मूर्ति को खण्डित कर नाली में फेंक दिया गया। इसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। घरघोड़ा पुलिस से इस मामले में शिकायत की गई है। 

घरघोड़ा के नेगीपारा में भगवान श्री राम माता सीता लक्ष्मण जी का मंदिर है। जहां लोग प्रतिदिन पूजा अर्चना करते हैं। सुबह लोग जब इसकी पूजा अर्चना के लिए गए, तब देखा कि मंदिर में मूर्तियां नहीं है और वह मूर्तियां नाली में पड़ी हुई मिली।

मंदिर और नाली में पड़ी मूर्तियां

देखते ही देखते बात आग तरह फैल गई। लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे लेकर लोगों ने घरघोड़ा थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ छानबीन शुरू कर दिया।

पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ की शांति में लगी नजर

आपको बता दें कि इसके पहले राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को तोड़ा गया था। जिसके बाद जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के द्वारा अग्रवाल समाज के आराध्य अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के आराध्य देवता के बारे में विवादित टिप्पणी की गई। रायगढ़ में जिसका विरोध आज भी जारी है। इसके बाद रायगढ़ में सिंधी समाज के युवक विजय राजपूत उर्फ बिज्जू सिंधी के द्वारा सतनामी समाज के आराध्य सन्त गुरु घासीदास के बारे में  अशोभनीय टिप्पणी की गई। इस मामले में FIR भी दर्ज हुई है मगर सतनामी समाज में अभी भी असंतोष है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026